अपनी टूटी-फूटी इंग्लिश के चलते बुरी तरह ट्रोल हुए Babar Azam, वीडियो देख पेट पकड़कर हंसेंगे आप

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स अपने खेल से ज्यादा अपनी टूटी फूटी इंग्लिश के चलते ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं।

नई दिल्ली, 20 अगस्त: पाकिस्तानी क्रिकेटर्स अपने खेल से ज्यादा अपनी टूटी फूटी इंग्लिश के चलते ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। सरफराज अहमद, उमर अकमल और अन्य कई पाकिस्तानी खिलाड़ी अपनी खराब इंग्लिश के चलते कई बार ट्रोल हो चुके हैं। अब इस लिस्ट में रन मशीन बाबर आजम (Babar Azam) का नाम भी शुमार हो गया है। सोशल मीडिया पर बाबर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी इंग्लिश को लेकर उनका खूब मजाक बनाया जा रहा है।

ट्रोल हुए बाबर आजम

ट्रोल हुए बाबर आजम

एशिया कप से पहले पाकिस्तान की टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए नीदरलैंड के दौरे पर हैं। जहां दूसरा मैच जीतने के बाद इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम बहुत रुक रुककर अंग्रेजी बोलते नजर आए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाबर इंग्लिश बोलते हुए अचानक से रुक जाते हैं, फिर कुछ सोचकर बोलते हैं। कई बार पाक कैप्टन को कुछ धीमी अवाज में कुल बड़बड़ाते हुए भी देखा गया।

सरफराज से हुई तुलना

सरफराज से हुई तुलना

बाबर आजम का ये वीडियो ना सिर्फ जमकर शेयर किया जा रहा है, बल्कि उनका मजाक भी खूब उड़ रहा है। कई फैंस ने तो बाबर की तुलना पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद तक से कर डाली है। एक फैन ने वीडियो शेयर कर लिखा बाबर से ज्यादा अच्छी इंग्लिश तो सरफराज अहमद बोल लेते थे। वाकई में पाकिस्तानी दिग्गज का ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना हुआ है।

2-0 से जीता पाक

2-0 से जीता पाक

वनडे सीरीज की बात करें, तो नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहला वनडे पाक टीम ने 16 रन और दूसरा 7 विकेट से जीता था। दोनों मुकाबलों में बाबर आजम ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाए। पहले मैच में उनके बल्ले से 85 गेंदों पर 74 और दूसरे में 65 गेंदों पर 57 रन देखने को मिले। इस साल बाबर 8 वनडे पारियों में 84 की बेहतरीन औसत के साथ कुल 588 रन बना चुके हैं।

एशिया कप में जब 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी, तब बाबर पर सभी की नजरें बनी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+