Babar Azam: बाबर आजम ने ILT20 के पांच लाख अमेरिकी डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट ठुकराया, BPL 2024 में खेलने की संभावना

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम के अगले साल जनवरी में खेले जाने वाले आईएलटी20 के दूसरे सीजन से बाहर होने की संभावना है। सलामी बल्लेबाज ने कथित तौर पर एक बड़ा प्रस्ताव ठुकरा दिया है। ILT20 के अगले सीजन में उनकी अनुपस्थिति से संयुक्त अरब अमीरात में उनके प्रशंसक निराश हो सकते हैं।

न्यूज़ 18 क्रिकेट नेक्स्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के कप्तान के जनवरी-फरवरी 2024 में होने वाले ILT20 के दूसरे सीजन से चूकने की संभावना है। बाबर को ILT20 में खेलने के लिए पांच लाख अमेरिकी डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट की पेशकश की गई थी। ऐसा लगता है कि बाबर ने छवि अधिकार विवादों और संबंधित मुद्दों के कारण पांच लाख अमेरिकी डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट को अस्वीकार कर दिया है।

Babar Azam,

यह भी पता चला है कि ILT20 आयोजक बाबर को लीग का ब्रांड एंबेसडर बनाने पर भी विचार कर रहे थे। हालांकि, बाबर इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बनते हैं तो वह 10 जनवरी, 2024 से शुरू हो रही बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

इंटरनेशल लीग टी-20 में बाबर की अनुपस्थिति से उनके साथी शाहीन शाह अफरीदी लीग में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे। अफरीदी को डेजर्ट वाइपर फ्रेंचाइजी ने एक भारी रकम पर साइन किया है। टी-20 के दूसरे सीजन के लिए डेजर्ट वाइपर्स ने अफरीदी को 4 लाख अमेरिकी डाॅलर की रकम देकर तीन साल के लिए शामिल किया है।

अफरीदी के कॉन्ट्रैक्ट का दिलचस्प हिस्सा यह है कि यदि कोई अन्य टीम किसी खिलाड़ी को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज से अधिक मूल्य पर साइन करती है, तो उसके वेतन में ऑटोमेटिक वृद्धि होगी।

इस साल की शुरुआत में सीजन की भारी सफलता के बाद इंटरनेशल लीग टी-20 के आयोजकों का लक्ष्य आगामी संस्करण को 'बड़ा और बेहतर' बनाना है। यह टूर्नामेंट अगले साल 19 जनवरी से 18 फरवरी के बीच खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+