बाबर आजम पर पाकिस्तान क्रिकेट के बवाल का असर? तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ टीम तीन मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे है और क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है, तो दूसरी तरफ कप्तान बाबर आजम की तबीयत ने टीम की चिंता बढ़ा दी है। उनको अस्पताल लेकर जाना पड़ा है।

बाबर के लिए यह समय वैसे भी आसान नहीं चल रहा है। हाल ही में उन्हें दोबारा पाकिस्तान की टेस्ट कप्तानी सौंपी गई है। लेकिन कप्तानी में वापसी के बाद टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। चोट के कारण वह सीरीज का पहला टेस्ट नहीं खेल पाए और लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में वापसी करने के बाद भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके।

babar azam

जांच के दौरान बाबर के सीने में जकड़न और गले में खराश की शिकायत सामने आई। डॉक्टरों ने उन्हें तीन दिन पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। पाकिस्तान टीम मैनेजर ने उनकी बीमारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है और उम्मीद है कि बाबर 9 सितंबर से एजबेस्टन में होने वाले तीसरे टेस्ट तक फिट हो जाएंगे।

टीम में उथल-पुथल का असर भी हुआ है

पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय सिर्फ मैदान पर प्रदर्शन को लेकर ही संकट नहीं है। लॉर्ड्स की हार के बाद टीम में कई बड़े बदलाव किए गए। मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा समेत कई खिलाड़ियों को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया। हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी अपने पद गंवाने पड़े। उनके अलावा चीफ सलेक्टर मिस्बाह उल हक ने भी अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इन घटनाओं का असर भी बाबर आजम के ऊपर पड़ा है, जिससे मानसिक तनाव भी हुआ होगा।

पीसीबी ने मांगा चयन समिति से जवाब

रिजवान और इमाम उल हक को लेकर पीसीबी ने चयन समिति से जवाब मांगा है कि इन दोनों को टीम में शामिल क्यों किया गया था। इमाम उल हक ने इंग्लैंड में जाकर चोट के बहाना बनाया है, उसकी भी जांच की जाएगी। रिजवान प्रदर्शन में फिसड्डी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+