भारत के 25 वर्षीय खिलाड़ी के सामने गरीब हैं बाबर आज़म, दोनों की नेटवर्थ में रात-दिन का अंतर
Babar Azam vs Shubman Gill: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में अगर इस वक्त कोई धांसू खिलाड़ी है, तो वह बाबर आज़म हैं। बाबर आज़म के बल्ले से पीएसएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में रन आते हैं। हालांकि उनसे कप्तानी छीन ली गई है। अब वह ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग में 2 करोड़ से ज्यादा की रकम में चुने गए हैं।
भारत में तो बड़ा खिलाड़ी होता है, वह पैसे के मामले में भी उतना ही बड़ा होता है। बाबर आज़म भी पैसों के मामले में पाकिस्तान के हिसाब से कम नहीं हैं। भारत के प्लेयर्स से तुलना होते ही उनकी गरीबी सामने आ जाती है। भारत के छोटे प्लेयर्स के सामने बाबर आज़म की सम्पति कम पड़ जाती है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से सैलरी के अलावा बाबर आज़म पीएसएल में सबसे ज्यादा सैलरी कैप वाले प्लेयर हैं। अब बिग बैश लीग से उनको 2 करोड़ 35 लाख के करीब राशि मिलने वाली है। इसके अलावा उनके पास कुछ ब्रांड प्रमोशन भी मौजूद हैं।
Babar Azam की नेटवर्थ
बाबर आज़म की कुल नेटवर्थ 41 करोड़ के करीब बताई जाती है। अगर वह भारत में खेल रहे होते, तो यह राशि और ज्यादा ऊपर चली जाती। लाहौर में बाबर आज़म के पास घर है। इसके अलावा वह ओडी और बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ियों का शौक भी रखते हैं। हालांकि भारत के एक 25 वर्षीय खिलाड़ी के सामने पैसों के मामले में वह पीछे रह जाते हैं।
Babar Azam से आगे 25 वर्ष का खिलाड़ी
यह 25 वर्षीय खिलाड़ी कोई और नहीं है, बल्कि नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल हैं। उनकी सम्पत्ति बाबर आज़म से ज्यादा चली गई हैं। अभी गिल का पूरा करियर सामने पड़ा है। गिल की नेटवर्थ 50 करोड़ के करीब चली गई है। इसमें बड़ा रोल आईपीएल और ब्रांड्स का रहा है।
Shubman Gill की नेटवर्थ
शुभमन गिल की अनुमानित कुल संपत्ति ₹32 से ₹50 करोड़ के बीच है, जो विभिन्न स्रोतों से अर्जित की गई है। 2025 के आईपीएल सीज़न से पहले गुजरात टाइटंस द्वारा उनको 16.5 करोड़ में रिटेन किया गया था। उनकी कमाई का मुख्य आधार आईपीएल सैलरी और बीसीसीआई का अनुबंध है।
Shubman Gill के पास ब्रांड्स
शुभमन गिल की ब्रांड लोकप्रियता भी काफी है, वह Nike, Gillette, JBL, CEAT, Casio, Danone और Games24x7 जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स का चेहरा हैं। पंजाब में गिल का घर करीब 3 से 4 करोड़ की कीमत का है। इसके अलावा उनके गैराज में लैंड रोवर और मर्सिडीज जैसी गाड़ियां भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications