इंडिया से ज्यादा पाकिस्तान में हो रही है भारत की जीत की दुआ, क्या रोहित शर्मा कर पाएंगे बाबर की मदद?
T20 World Cup 2024, Pakistan Team News: भारत और यूएसए के बीच होने वाले मुकाबले पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भी नजरें बनी हुई है। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के शुरुआती दोनों ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम सुपर 8 में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों से मदद की उम्मीद होगी।
पाकिस्तानी फैंस मांग रहे दुआ
भारतीय टीम अगर यूएसए के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब हो जाती है तो पाकिस्तान की सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रहेगी। ऐसे में भारत से ज्यादा पाकिस्तानी फैंस इस मुकाबले को लेकर सीरियस दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें पाकिस्तानी फैंस मुकाबले के लिए जीत की दुआ करते नजर आ रहे हैं।

भारत को दर्ज करनी होगी बड़ी जीत
वहीं पाकिस्तानी मीडिया में भी भारत की जीत को लेकर बातें हो रही है। कई पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज भारतीय टीम को यूएसए के खिलाफ काफी मजबूत टीम बता रहे हैं। दिग्गजों का मानना है कि भारतीय टीम यूएसए को बड़े अंतर से इस मुकाबले में हरा देगी। जिसका फायदा पाकिस्तान को पहुंचेगा। अगर यूएसए की टीम भारत के खिलाफ बड़े अंतर से मुकाबले को गंवा बैठती है तो इससे पाकिस्तान का नेट रन रेट भी बेहतर हो जाएगा।
सुपर 8 में पहुंच सकती है पाकिस्तान
बता दें कि पाकिस्तान की टीम ने ग्रुप स्टेज में अब तक तीन मुकाबले खेले हैं। तीन में से 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन तीसरे मैच में कनाडा के खिलाफ पाकिस्तान ने जीत हासिल कर सुपर 8 में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। पाकिस्तान को अपना आखिरी मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में अगर पाकिस्तान की टीम को जीत मिलती है और यूएसए अपने दोनों ही मुकाबले को हार जाती है तो ऐसे में पाकिस्तान की टीम भारत के साथ सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications