बाबर आजम ने की पाकिस्तान के 'नंबर एक फैन' से हॉस्टिल में मुलाकात, रिजवान की बात भी कराई- VIDEO

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक नन्हे फैन से मुलाकात की। बच्चा हॉस्पिटल में भर्ती है जिसने आजम के फोन से बाद में रिजवान से भी बात की।

Babar Azam

नए साल की संध्या पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के नंबर एक फैन का दिन बना दिया। ये क्रिकेट फैन बच्चा हॉस्पिटल में भर्ती है जिससे मिलने बाबर खुद आए थे। इस दौरान उन्होंने बच्चे से बातचीत थी और पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कैप भी गिफ्ट की। (Photo- Pakistan Cricket Twitter Screenshot)

फैन और बाबर आजम के बीच पाकिस्तान सुपर लीग की टीम पेशावर जाल्मी को लेकर बातचीत हुई जिसकी कप्तानी आजम इस साल करेंगे। बाबर आजम एक बड़ी डील के तहत इस साल कराची किंग्स से पेशावर की टीम में शिफ्ट हो गए हैं।

बच्चा आगे बातचीत में बताता है कि वह मोहम्मद रिजवान, शादाब खान और शाहीन अफरीदी को फॉलो करता है। इसी मौके पर बाबर पूछते हैं कि क्या वह फैन रिजवान से बात करना चाहेगा। फिर रिजवान की बात फैन से वीडियो कॉल पर कराई जाती है।

ये बच्चा क्रिकेट का एक भावुक फैन साबित होता है और कहता है कि वो टीम की सफलता के लिए हमेशा दुआ करता है। जब पाकिस्तान की टीम 2021 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारी थी तो वह खूब रोया था। बाबर आजम और बच्चे में काफी बातें होती हैं और उसके बाद कप्तान फैन की तेज रिकवरी की दुआ करते हुए विदाई लेते हैं।

यह मुलाकात तब हुई है जब पाकिस्तान और न्यूजीलैं के बीच कराची में हुआ टेस्ट मैच ड्रा हो गया है। इस दौरान पांचवे दिन ड्रामेटिक चीजें घटित हुई जब बाबर आजम ने पारी घोषित की सरप्राइज घोषणा की और फिर कीवी टीम चेज करने की हालत में पहुंच गई लेकिन खराब रोशनी के चलते खेल को रोकना पड़ा और इस तरह से मैच का समापन ड्रा के तौर पर हो गया।

इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन का खामियाजा रिजवान ने इस मैच से अपनी जगह गंवाकर भुगता क्योंकि पूर्व पाक कप्तान सरफराज अहमद ने लगभग चार साल बाद टीम की प्लेइंग इलेवन में वापसी की। ये सरफराज का नेशनल टीम के लिए 50वां टेस्ट मैच भी था।

Recommended Video

    Pak vs NZ: Sarfaraz Ahmed बने कप्तान, जानें क्या हुआ Babar Azam के साथ? | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+