Pakistan को भारी न पड़ जाए बाबर आजम का ओवर कॉन्फिडेंस, टीम इंडिया को लेकर किया ये बड़ा दावा

Asia Cup 2023, IND vs PAK: एशिया कप 2023 का तीसरा सुपर फोर मैच 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला रविवार को कोलंबो में आयोजित होगा। हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भरोसा है कि उनकी टीम श्रीलंकाई परिस्थितियों से परिचित है और कोलंबो में भारत के खिलाफ बढ़त दिलाएगी।

दरअसल, कई पाकिस्तानी खिलाड़ी श्रीलंका में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं, जिसमें जुलाई में टेस्ट सीरीज, लंका प्रीमियर लीग और अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय एकदिवसीय मैच शामिल हैं। कप्तान को लगता है कि इन मुकाबले के कारण खिलाड़ियों को स्थानीय परिस्थितियों का अनुभव मिलना चाहिए।

 IND vs PAK

कप्तान बाबर ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, 'पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों में हम जो लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं, उसे देखते हुए आप कह सकते हैं कि हम (भारत पर) बढ़त बनाए हुए हैं।' 'हम पिछले दो महीनों से यहां श्रीलंका में खेल रहे हैं। हमने टेस्ट खेले हैं, हमने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेली और फिर एलपीएल खेला है, इसलिए यह कहा जा सकता है कि हमें फायदा मिलेगा।'

पाकिस्तान ने लाहौर में बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 4 स्टेज के अपने पहले मैच में सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी, यह पाकिस्तान में टूर्नामेंट का आखिरी मैच था। अब सुपर 4 स्टेज के बाकी सभी मैच कोलंबो में होंगे, जहां लगभग सभी मैच के दिनों में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, टीम इंडिया ने भी पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए कमर कस ली है।

भारत-पाक मैच में क्या है रिजर्व डे
दरअसल, एशियाई क्रिकेट परिषद ने 90 प्रतिशत वर्षा के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए ही 10 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के लिए एक रिजर्व डे का फैसला किया है। यदि भारत और पाकिस्तान का मैच खराब मौसम के कारण रुक जाता है, तो मैच 11 सितंबर को वहीं से शुरू होगा, जहां से रोका गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+