वनडे में नंबर वन और टी20 के नंबर 2 बल्लेबाज हैं बाबर आजम, लेकिन एशिया कप में रहे फिसड्डी
नई दिल्ली, सितंबर 11। एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला अभी जारी है। 8 साल बाद पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ खेल रही हैं। इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 171 रनों का लक्ष्य दिया है। जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि पहले 5 ओवर में 32 रन के अंदर ही पाकिस्तान के 2 विकेट गिर चुके हैं। कप्तान बाबर आजम (5) और फखर जमान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। अब पाकिस्तान की टीम संकट में है।

बाबर का फ्लॉप शो जारी
आपको बता दें कि एशिया कप फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में भी पाकिस्तानी कप्तान बाबर बाजम का बल्ला खामोश ही रहा। इस पूरे एशिया कप में बाबर आजम बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए। एशिया कप 2022 की 6 पारियों में बाबर आजम ने सिर्फ और सिर्फ 68 रन बनाए हैं। पाकिस्तानी टीम के लिए यह चिंता की बात है, क्योंकि टी20 विश्व कप सिर पर है और ऐसे में कप्तान का आउट ऑफ फॉर्म होना टीम की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

एशिया कप 2022 में बाबर की 6 पारियां
आपको बता दें कि एशिया कप 2022 में बाबर आजम ने भारत के खिलाफ 10, हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 9, फिर से भारत के खिलाफ 14, अफगानिस्तान के खिलाफ 0, श्रीलंका के खिलाफ 30 और फिर फाइनल में सिर्फ 5 रन की पारी खेली। हैरानी वाली बात यह है कि बाबर आजम इस वक्त आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर और टी20 रैंकिंग में नंबर दो के बल्लेबाज हैं।

श्रीलंकाई ने दिया 171 रन का लक्ष्य
इसके अलावा एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 171 रन का लक्ष्य मिला है। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने अपनी पारी के आखिरी 10 ओवर में 101 रन जोड़कर स्कोर 170 तक पहुंचा दिया, क्योंकि शुरुआती 10 ओवर में ही श्रीलंका के 5 बल्लेबाज आउट हो गए थे, लेकिन बाद में ंराजपक्षे और हसरंगा के अलावा करुणारत्ने ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर श्रीलंका के स्कोर को 170 तक पहुंचाया।












Click it and Unblock the Notifications