2022 के टॉप 5 टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट कोहली टॉप पर , पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने किया है चयन

आकाश चोपड़ा ने विराट कोहली को सबसे उपर रखा है। हैरानी वाली बात यह है कि आकाश चोपड़ा ने अपनी इस लिस्ट से पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को बाहर रखा है। बाबर आजम के लिए 2022 में टी20 क्रिकेट के लिहाज से अच्छा नहीं रहा था।

Babar Azam and virat Kohli

साल 2022 टी20 क्रिकेट के लिहाज से काफी अहम था, क्योंकि इस साल ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप की मेजबानी की और इंग्लैंड ने वो खिताब जीता था। ऐसे में पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने 2022 के अपने टॉप 5 टी20 बल्लेबाजों का चयन किया है। इसमें आकाश चोपड़ा ने विराट कोहली को सबसे उपर रखा है। हैरानी वाली बात यह है कि आकाश चोपड़ा ने अपनी इस लिस्ट से पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को बाहर रखा है। बाबर आजम के लिए 2022 में टी20 क्रिकेट के लिहाज से अच्छा नहीं रहा था।

टी20 वर्ल्ड कप में गरजा था कोहली का बल्ला

वहीं भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 2022 में जबरदस्त वापसी की थी। कोहली एशिया कप 2022 से पहले खराब दौर से गुजर रहे थे, लेकिन उन्होंने एशिया कप में जबरदस्त वापसी की। विराट कोहली ने एशिया कप में ही अफगानिस्तान के खिलाफ 3 साल बाद पहली सेंचुरी लगाई थी। इसके बाद का बल्ला टी20 वर्ल्ड कप में भी गरजा था। वहां कोहली ने 6 मैचों में कुल 296 रन बनाए थे और टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

कोहली ने 2022 में 55 से अधिक की औसत से बनाए रन

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी एक वीडियो में विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा है, "किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि विराट कोहली को इस सूची में जगह मिलेगी। उन्होंने सालों तक फॉर्म के लिए संघर्ष किया और आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। उनके लिए सब कुछ गलत हो रहा था, लेकिन 2022 के अंत तक उन्होंने स्थिति को बदल दिया। कोहली ने 2022 में टी20 के 20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 55.78 की औसत से और 138.23 की स्ट्राइक रेट के साथ 781 रन बनाए।

बाबर को लेकर क्या कहा आकाश चोपड़ा ने ?

आकाश चोपड़ा ने इस दौरान बाबर को इस सूची से बाहर किए जाने पर कहा कि वो बाबर आजम को अपनी इस लिस्ट में इसलिए नहीं रख रहे हैं, क्योंकि 2022 में उनका औसत और स्ट्राइक बेहद खराब था। वैसे तो आंकड़ों के अनुसार बाबर को इस सूची में 5वें स्थान पर रखना चाहिए, लेकिन उन्होंने 26 मैचों में 735 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत केवल 32 और स्ट्राइक रेट केवल 123 है। इसी वजह से मैं उन्हें अपनी टीम में नहीं रख रहा।

आपको बता दें कि आकाश चोपड़ा ने अपनी इस सूची में विराट के अलावा सूर्यकुमार यादव, न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को शामिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+