PAK vs IRE: बाबर आजम ने टी-20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, DHONI को इस मामले में छोड़ा पीछे

Babar Azam breaks MS Dhoni T20 World Cup record: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की। हालांकि, आयरलैंड के खिलाफ भी पाकिस्तान के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। ऐसे में तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान के पास अपना दमखम दिखाने का मौका था।

पाकिस्तान को मिली जीत

आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान टीम को जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य मिला था। लेकिन एक बार फिर से पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराश किया। हालांकि कप्तान बाबर आजम एक छोर से बने रहे और टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे। बाबर आजम ने 34 गेंद का सामना करते हुए दो चौकों की मदद से 32 रन बनाए। बाबर आजम ने अपनी इस धीमी पारी के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी कायम कर लिया है।

Babar Azam 1

बाबर ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

बाबर आजम टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बाबर आजम के नाम 17 पारी में अब 549 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में इससे पहले सबसे ऊपर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम था। महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कप्तानी करते हुए 29 पारी में 529 रन बनाए थे। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ 32 रनों की पारी खेलने के साथ ही बाबर आजम ने महेंद्र सिंह धोनी के इस रिकार्ड को तोड़ दिया है।

बाहर होने पर क्या बोले बाबर आजम

पाकिस्तान के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बाबर आजम की कप्तानी पर एक बार फिर से खतरा मंडरा रहा है। आयरलैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद भी बाबर आजम खुश नजर नहीं आए। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर अफसोस जताया। बाबर आजम ने कहा हमारी टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन वह एक टीम के रूप में खेलने में नाकाम रहे। पाकिस्तानी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर क्रिकेट दिग्गजों में भी लगातार बहस जारी है। ऐसा माना जा रहा है कि इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+