Babar Azam ने रचा इतिहास, टूट गया विराट कोहली और क्रिस गेल का सबसे खतरनाक रिकॉर्ड!
Babar Azam Record: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने पीएसएल 2026 (PSL 2026) में इतिहास रच दिया। पेशावर जाल्मी की ओर से खेलते हुए बाबर ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में विराट कोहली और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
बाबर आजम ने पीएसएल में रचा इतिहास (Babar Azam Record)
बाबर आजम अब टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 12,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम महज 338 पारियों में हासिल किया। बाबर ने भारतीय दिग्गज विराट कोहली (360 पारी) और वेस्टइंडीज के यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल (344 पारी) के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। यह बाबर के टी-20 करियर का 12वां शतक था। वे अब क्रिस गेल (22 शतक) के बाद सबसे ज्यादा टी-20 सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं।

783 दिन का सूखा खत्म, बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
बाबर के लिए यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने टी-20 फॉर्मेट में 783 दिनों के लंबे अंतराल के बाद तीन अंकों का आंकड़ा छुआ है। बाबर ने 52 गेंदों में नाबाद 100 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। हैरानी की बात यह है कि पूरी पारी में उन्होंने केवल एक डॉट बॉल खेली। टी-20 इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी बल्लेबाज ने 50 से ज्यादा गेंदें खेली हों और सिर्फ एक गेंद खाली गई हो।
बाबर आजम और कुसल मेंडिस (83 रन) के बीच हुई 135 रनों की साझेदारी की बदौलत पेशावर जाल्मी ने 20 ओवर में 255/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह पीएसएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। इसके जवाब में क्वेटा की टीम महज 137 रनों पर सिमट गई और पेशावर ने 118 रनों के बड़े अंतर से मैच जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications