बाबर आज़म के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह कीर्तिमान हासिल किया

Babar Azam Record: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म वर्ल्ड के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक माने जाते है। बाबर आजम ने वनडे क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। यह ऐसा रिकॉर्ड है, जो किसी अन्य खिलाड़ी ने नहीं बनाया था। अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में उनके नाम कीर्तिमान जुड़ गया।

बाबर आज़म के नाम वनडे में पहली 100 पारियों के दौरान सबसे ज्यादा रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उनसे पहले हाशिम अमला के नाम यह आंकड़ा था। बाबर आज़म ने 100 पारियों में 18 शतकों के साथ 5000 से ज्यादा रन बनाये हैं। इस दौरान उनका औसत 58 का रहा है।

babar azam

इस लिस्ट में नम्बर दो पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हाशिम अमला का नाम आता है। उन्होंने 100 पारियों में 17 शतकों के साथ 4946 रन बनाए थे। अमला ने ये रन 53 के औसत से बनाये थे। उनके बाद विवियन रिचर्ड्स का नाम आता है। उन्होंने 4607 रन बनाये थे।

मौजूदा खिलाड़ियों में शाई होप का नाम चौथे नम्बर पर है। होप ने 100 पारियों में 4436 रन बनाए थे। होप ने 50 से भी ज्यादा के औसत से ये रन बनाए थे। इस लिस्ट में दो भारतीयों का नाम भी शामिल है। शिखर धवन छठे स्थान पर हैं। धवन ने अपनी पहली 100 पारियों में 4343 रन बनाये थे।

वर्ल्ड क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले कोहली इस लिस्ट में नौवें स्थान पर हैं। विराट कोहली ने अपनी शुरुआती 100 पारियों में करीबन 50 के औसत से 4230 रन बनाये थे। दसवें नम्बर पर कीवी खिलाड़ी केव विलियमसन का नाम आता है। केन विलियमसन ने 4180 रन बनाए थे।

बाबर आज़म ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले भी यह आंकड़ा हासिल कर लिया था। वह 98 पारियों के दौरान भी इस कीर्तिमान को हासिल कर चुके थे। 100 पारियां उनको अब हुई है। करियर में उनको अभी और लम्बा जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+