T20 World Cup: पाकिस्तानी टीम में पड़ गई फूट, दो बड़े खिलाड़ियों के बीच बातचीत हो गई बंद
T20 World Cup: पाकिस्तानी टीम का टी20 वर्ल्ड कप अभियान अच्छा नहीं रहा है। लगातार दो मैचों में हार के बाद कनाडा के खिलाफ मुकाबले में एक जीत दर्ज करने का मौका मिला। पहले मैच में यूएसए के खिलाफ हार का सामना करने के बाद पाकिस्तान को भारत से भी हार मिली।
इस बीच पाकिस्तानी टीम के ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। एक पूर्व खिलाड़ी ने खिलाड़ियों के बीच बातचीत नहीं होने का खुलासा किया है। इससे पहेल वसीम अकरम ने भी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया दी थी। पाक टीम के दो बड़े खिलाड़ियों के बीच बातचीत बंद है।

पूर्व पाक क्रिकेटर बासित अली ने पाकिस्तानी टीम में फूट होने की बात कही है। स्पोर्ट्स तक से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह वो चीज है जिसने टीम को बिलकुल ग्रुप बना दिया है। माफ़ी के साथ कह रहा हूँ कि हमारी टीम में अभी ग्रुप बन गया है। पहली बात तो बाबर को कप्तानी नहीं स्वीकार नहीं करनी थी।
बासित अली ने कहा कि अगर कप्तानी करनी थी तो शाहीन से बात करना था। इनकी आपस में दोस्ती थी ना, वो दोस्ती टूट गई। वो बात करते हैं लेकिन ग्राउंड के अंदर, ग्राउंड के बाहर नहीं। गौरतलब है कि वसीम अकरम ने भी कुछ ऐसा ही कहा था कि कोई खिलाड़ी आपस में बात नहीं करते लेकिन इसका टीम को नुकसान हो रहा है।
गौरतलब है कि कुछ समय तक शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाने के बाद फिर से बाबर आज़म को कमान थमा दी गई। उनकी कप्तानी में आयरलैंड के खिलाफ पाक को एक मैच में पराजय मिली। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में भी मामला खराब रहा है।
यूएसए ने हैरान करने वाला प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराते हुए इतिहास रच दिया। इसके बाद भारत के सामने पाकिस्तानी टीम जीत की तरफ बढ़ते हुए हार गई। भारतीय टीम ने पाक को 6 रनों के करीबी अंतर से हरा दिया। अब सुपर आठ की राह मुश्किल हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications