Ayush Mhatre: टीम को मिली हार फिर भी आयुष म्हात्रे ने रच दिया इतिहास, वीरेंद्र सहवाग ने कही दिल जीतने वाली बात
virender sehwag on Ayush Mhatre: चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने आईपीएल इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। आयुष ने यह कारनामा महज 17 साल और 291 दिन की उम्र में किया। इसके साथ ही वह सीएसके के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इतनी कम उम्र में अर्धशतक बनाने का काम किया।
तीसरे स्थान पर आयुष म्हात्रे का नाम (virender sehwag on Ayush Mhatre)
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल और 32 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर रिकॉर्ड बनाया था, जो आज तक आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है। इसके बाद, 2019 में आरआर के कप्तान रियान पराग ने 17 साल और 175 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था। अब इन दोनों दिग्गजों के बाद आयुष म्हात्रे का नाम तीसरे स्थान पर आ गया है।

आयुष के दमदार प्रदर्शन ने खींचा दिग्गजों का ध्यान
आयुष के इस शानदार प्रदर्शन के बाद से ही वह सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। आयुष का भविष्य आने वाले समय में बेहतर दिखाई पड़ रहा है। उम्मीद की जा रही है कि वह आगे भी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे। भारतीय टीम के पूर्व ओपनर और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी आयुष की पारी से प्रभावित नजर आए। उन्होंने आयुष को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है।
सहवाग ने की युवा बल्लेबाज की तारीफ
मैच के बाद सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने उस गेंद के अनुसार खेला जो उन्हें फेंकी गई थी। वह अपना शॉट चूक गए, अन्यथा यह एक ऐसी गेंद थी जिस पर छक्का मारा जाना चाहिए था। अगर कटर बल्ले के बीच में लगता तो यह निश्चित रूप से छक्का होता। अगर वह अपने सौ के बारे में सोच रहे होते तो वह शॉट नहीं खेलते। इसका मतलब यह है कि यह स्पष्ट था कि वह ओवर की शुरुआत में बाउंड्री लगाना चाहते थे, यही वजह है कि उन्होंने शॉट खेलने का प्रयास किया।












Click it and Unblock the Notifications