IND vs SA: अक्षर पटेल को टी-20 टीम में क्यों नहीं मिली जगह? दमदार प्रदर्शन देख फैंस ने उठाया सवाल

India vs Australia, 4th T20I, Axar Patel: ऑस्ट्रेलिया के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने वाली है। 10 दिसंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। टी-20 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एक बार फिर भारतीय युवा खिलाड़ी टी-20 सीरीज में अपना दमदार प्रदर्शन दिखाने को बेकरार होंगे।

अक्षऱ पटेल को नहीं मिली जगह: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल को जगह नहीं दी गई है। अक्षर पटेल गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं। इसके बावजूद भी उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम में शामिल नहीं किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में अक्षर पटेल का प्रदर्शन दमदार रहा है।

Axar Patel 1

16 रन देकर झटके 3 विकेट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में अक्षर पटेल ने अपनी गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचने का काम किया। अक्षर पटेल ने चार ओवर के अपने स्पेल में महज 16 रन देकर तीन विकेट चटकाए। 174 रनों को डिफेंड करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से अक्षर पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बांधे रखा और बड़े शॉट खेलने का मौका नहीं दिया।

फैंस उठा रहे सवाल: अक्षऱ पटेल के प्रदर्शन को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार चयनकर्ताओं पर सवाल उठा रहे हैं। फैंस का मानना है कि अक्षर पटेल जैसे दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी के फॉर्म में होने के बावजूद भी उन्हें टीम से बाहर रखने का आखिर क्या कारण हो सकता है। अक्षर पटेल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम में होना चाहिए था। फैंस लगातार अक्षर पटेल की वकालत कर रहे हैं। अक्षर पटेल ने पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐसे में वह भारतीय टीम के स्क्वाड में होना डिजर्व करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+