टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ने दी बड़ी खुशखबरी! रोहित-कोहली के इस खास लिस्ट में होंगे शामिल
Axar Patel, Latest News In Hindi: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल ने एक बड़ी जानकारी शेयर की है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की तरह अक्षर पटेल भी पिता बनने जा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की। इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस भी अक्षऱ पटेल को बधाई देने का काम कर रहे हैं।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए थे अक्षर
पिछले साल जनवरी में गुजरात के वडोदरा में मेहा पटेल से शादी करने वाले अक्षर पटेल हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए थे। इस शो में अक्षऱ पटेल के अलावा रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे भी मौजूद थे। यहां इन सभी खिलाड़ियों ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान कपिल शर्मा ने मजाकिया अंदाज में अक्षर पटेल से परिवार नियोजन को लेकर भी सवाल पूछा था।

मेहा और अक्षर की है दिलचस्प स्टोरी
मेहा और अक्षर पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। मेहा के पास डीटी नाम की एक न्यूट्रिशन फर्म है। वह एक डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट के तौर पर काम करती हैं। अक्षर और मेहा लंबे समय तक दोस्त थे और समय के साथ इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। अक्षर ने काफी पहले ही मेहा को प्रपोज़ कर दिया था। अक्षर ने अपने बर्थडे पर घुटने के बल बैठकर मेहा को सबके सामने प्रपोज़ किया। लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2023 में मेहा और अक्षर शादी के बंधन में बंध गए थे।
सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी
अक्षर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कैप्शन लिखा कि खुशियां आने वाली हैं। अक्षर पटेल के पिता बनने की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल का करियर शानदार रहा है, हालांकि वे बांग्लादेश के खिलाफ़ हाल ही में हुई टेस्ट सीरीज़ में नहीं खेल पाए थे। अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में उन्होंने 14 मैचों में 35.88 की औसत से 646 रन बनाए हैं और 55 विकेट लिए हैं। उनके नाम 60 वनडे मैचों में 568 रन और 64 विकेट शामिल हैं। जबकि टी-20 फॉर्मेट के 62 मैचों में 463 रन बनाए और 62 विकेट लिए।












Click it and Unblock the Notifications