एशेज के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के 5 सबसे सफल चेज, जानिए एजबेस्ट टेस्ट ने किस नंबर पर बनाई जगह
Ashes 2023: आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (Australia Cricket Team) ने एजबेस्टन टेस्ट मैच में एक रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड को 2 विकेट से दिल तोड़ने वाली हार दी है। इस जीत के बाद कंगारू टीम एशेज में 1-0 से आगे हो चुकी है और यह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज है।
ऑस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन मुकाबले के अंतिम दिन जीत के लिए जरूरी 174 रनों का पीछा बड़े ही थ्रिलिंग स्टाइल से किया, जब उनके साथ विकेट 227 रन पर ही गिर गए, लेकिन बाद में कमिंस और नाथन लियोन ने बेड़ा पार कर दिया।

कमिंस और नाथन लियोन ने 55 रनों की अटूट साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया ने चौथी पारी के ओवरऑल टारगेट 281 रनों को पार कर दिया। यह जीत पैट कमिंस ने जितनी आसान बनाई , मामला उतना सरल नहीं था। एशेज क्रिकेट के इतिहास में आस्ट्रेलिया के द्वारा टारगेट का सबसे सफल पीछा करने के मामले में ये अब तक की सिर्फ चौथी सर्वश्रेष्ठ जीत है, जो बताता है कि यह प्रयास कितना बड़ा है।
आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने एशेज में सबसे सफल टारगेट के मामले में 1948 में हेडिंग्ले में इतिहास रचा था, जब उन्होंने 404 रनों का पीछा किया था। 1901-2 में एडिलेड के टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 315 रनों का सफलतापूर्वक किया था। 1928-29 में मेलबर्न के टेस्ट मैच में कंगारुओं ने अंग्रेजों को मात देने के लिए 200 रनों का टारगेट हासिल कर लिया था।
इसके बाद एजबेस्टन में 2023 का मुकाबला आता है जिसकी हम चर्चा कर रहे हैं। फिर 1897-98 में सिडनी में बनाए गए 275 रन आते हैं। आप देखेंगे कि यह सभी आंकड़े इतने पुराने हैं कि कुछ तो सौ साल से भी अधिक समय पुराने हो चुके हैं।
अब अंग्रेजों के लिए अगले टेस्ट मैच में पलटवार की चुनौती है जो 28 जून से लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications