IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने उड़ाई भारत की धज्जियां, वनडे मैच में बुरी तरह दी पटखनी
India Women vs Australia Women: ब्रिस्बेन में आईसीसी चैम्पियनशिप के मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने भारतीय महिलाओं को बुरी तरह धो दिया। भारतीय टीम मामूली स्कोर पर सिमट गई थी। इसके बाद जवाबी बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 5 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया था लेकिन यह गलत साबित हुआ। स्मृति मंधाना 8 और प्रिया पुनिया 3 रन बनाकर आउट हो गईं।यहाँ से नियमित अंतराल पर टीम इंडिया ने विकेट गंवाए। हरलीन देओल ने 19 रनों की पारी खेली।

जेमिमा रोड्रिग्स ने कुछ देर टिककर बैटिंग की लेकिन वह भी 23 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर के बल्ले से 17 रनों की पारी देखने को मिली। ऋचा घोष ने 14 रन बनाए। टीम इंडिया 35वें ओवर तक महज 100 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। मेगन शूट ने 5 विकेट अपने नाम किये।
जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए लिचफील्ड और जॉर्जिया वॉल ने मिलकर धाकड़ बैटिंग की और पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। लिचफील्ड 35 रन बनाकर आउट हुईं। कुछ और विकेट भी गिरे लेकिन जॉर्जिया क्रीज पर थीं और नाबाद 46 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications