सूर्यकुमार यादव के ट्वीट पर ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर का मजेदार रिप्लाई, लोग बोले- 'फ्लर्ट' चल रहा है
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई टीम इंडिया अब सबकुछ भुलाकर न्यूजीलैंड पहुंच गई है। 18 नवंबर से शुरू हो रहे इस दौरे पर टीम इंडिया पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसके लिए हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टीम न्यूजीलैंड पहुंची है। टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव भी ऑस्ट्रेलिया से ही सीधे न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने रविवार को वेलिंग्टन पहुंचने के बाद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी, लेकिन सूर्या का वो ट्वीट कल से ही जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने रविवार को वेलिंग्टन पहुंचने के बाद एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "हेलो वेलिंग्टन"। सूर्या के इस ट्वीट पर ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर अमांडा वेलिंग्टन ने रिप्लाई देते हुए कहा, "हेलो यादव"। आपको बता दें कि अमांडा ने सूर्या के ट्वीट का मजाकिया अंदाज में रिप्लाई दिया, क्योंकि अमांडा का सरनेम वेलिंग्टन है और सूर्या ने अपने ट्वीट में हेलो वेलिंग्टन लिखा था। ऐसे में अब दोनों क्रिकेटरों के इस मजाक को फैंस ने सीरियस ले लिया है और कहा जा रहा है कि दोनों का फ्लर्ट शुरू हो गया है।
सूर्या के ट्वीट पर यूजर्स के रिएक्शन
सूर्यकुमार यादव के ट्वीट पर अमांडा वेलिंग्टन के रिप्लाई के बाद दोनों का ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। फैंस सूर्या के ट्वीट पर जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कहा है कि इनका तो अलग ही लेवल का फ्लर्ट शुरू हो गया है। वहीं एक अन्य यूजर ने अमांडा को टैग करते हुए कहा है, "परफेक्ट रिप्लाई"। वहीं एक अन्य यूजर ने सूर्या को टैग करते हुए कहा है, "कायको छेड़ता है रे बाबा पराई औरत को।"
आपको बता दें कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 नवंबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज करेगी। इस सीरीज के लिए रोहित और विराट समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं ने आराम दिया है। हार्दिक पांड्या को इस टीम का कप्तान बनाया गया है। टी20 सीरीज के लिए यह है भारतीय टीम: हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, संजू सैमसन (WK), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव , अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक












Click it and Unblock the Notifications