ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने एक सुर में कहा, भारत में अभ्यास मैचों की पिच से बनाते हैं बेवकूफ

ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर खेलने के लिए आ रही है, चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले कोई अभ्यास मैच नहीं खेला जाएगा।

Steve Smith

Border-Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का हर किसी को इंतजार है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को हाल ही में अपने देश में स्पिन पिचों पर अभ्यास करते हुए देखा गया था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर इयान हिली ने उस्मान ख्वाजा के बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने भारत में अभ्यास मैचों की पिच को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर अभ्यास मैच नहीं खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि इंडिया में अभ्यास मैचों की पिच और मुख्य मैच की पिच में अंतर होता है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले भी धोखे में रही है

ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले भी धोखे में रही है

सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों को बुलाकर रणनीति बनाने की बात करते हुए इयान हिली ने SEN रेडियो से कहा कि हमने भारतीय पिचों के लिए योजना के लिए उनको एकत्रित किया। हम कतई भरोसा नहीं करते कि अनुरोध की गई चीजें दी जाएगी। हमें इंग्लैंड में भी धोखे में रखा जा चुका है जहाँ सीरीज से पहले हमें विपक्ष के रूप में काउंटी टीम मिलती है और हम बाद में शिकायत करते रह जाते हैं।

उस्मान ख्वाजा ने दिया था बयान

उस्मान ख्वाजा ने दिया था बयान

गौरतलब है कि उस्मान ख्वाजा ने कहा था कि भारत में अभ्यास मैच खेलने का कोई फायदा नहीं है। वहां अभ्यास मैच में अलग पिच मिलती है। इसके बाद मुख्य मुकाबले में आप जाते हो तो एक अलग ही पिच रहती है। ऐसे में अभ्यास मैच का कोई मतलब नहीं रह जाता है। इयान हिली ने भी ख्वाजा की बात का समर्थन करते हुए बताया कि ऑस्ट्रेलिया ने किन कारणों से भारत में अभ्यास मैच नहीं खेलने का फैसला लिया।

स्टीव स्मिथ ने भी बताया कारण

स्टीव स्मिथ ने भी बताया कारण

स्टीव स्मिथ ने भी इंडिया में अभ्यास मैच नहीं खेलने को लेकर बयान दिया। टेलीग्राफ से बातचीत में स्मिथ ने कहा कि पिछली बार हमको ग्रीन विकेट दिया गया था। उम्मीद है कि हमें ट्रेनिंग के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी जहाँ गेंद कुछ वही करेगी जो मैच में करती है। हमने भारत में अभ्यास मैच नहीं खेलने का निर्णय सही लिया है। पिछली बार हमको ग्रीन विकेट अभ्यास में दे दिया गया था और हमने मुश्किल से स्पिनरों को खेला था। इस बार हमने सिडनी में खुद के स्पिन विकेटों पर अभ्यास करने का निर्णय लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+