'भारत माता की जय...,' जब भारतीयों से आगे निकल गया ऑस्ट्रेलियाई फैन, दिल जीत लेगा ये Video

India vs Australia, 4th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20I सीरीज में टीम इंडिया का जलवा बरकरार है। चौथे मैच में मेन इन येलो को 20 रनों से हराकर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम सीरीज में 3-1 से आगे हो गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑस्ट्रेलियाई फैंस का वीडियो आपको गौरवान्वित कर देगा।

शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच के दौरान एक ऑस्ट्रेलियाई सुपर फैन इंटरनेट पर तब छा गया जब उसे 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए। इस फैंस ने आईसीसी विश्व कप 2023 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के हर मैच में भाग लिया और रायपुर में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

australian fans chant

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20I सीरीज में रिंकू सिंह का जलवा बरकरार है। रिंकू सिंह एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने शुक्रवार को रायपुर में चौथे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत के दौरान सिर्फ 29 गेंदों में 46 रन बनाए। उनकी यह पारी शानदार शॉट्स से भरी थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिंकू सिंह ने 29 गेंदों में 46 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि जितेश शर्मा ने 19 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली, इससे पहले कि मेहमान टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नौ विकेट पर 174 रन पर रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशुइस (3/40) और जेसन बेहरेनडोर्फ (2/32) की बदौलत भारत ने 18.3 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाकर आखिरी दो ओवर में केवल सात रन पर पांच विकेट खो दिए।


ये भी पढ़ें- Video: रिंकू सिंह का शॉट देख खुली रह गईं दर्शकों की आंखें, 'मिस्टर 360' को भी किया हैरान

जवाब में ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवरों में सात विकेट पर 154 रनों पर ही सीमित कर दिया गया और भारत ने एक मैच शेष रहते 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। अक्षर पटेल (3/16) और रवि बिश्नोई (1/17) की शानदार गेंदबाजी ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+