18 गेंदों के ओवर में 12 वाइड, 1 नो बॉल, ओवर रहा जारी और मैच खत्म, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हुआ शर्मसार

John Hastings: क्रिकेट मैचों में एक ओवर 6 गेंदों का होता है लेकिन क्या कभी ऐसा हुआ है, जब ओवर खत्म होने का नाम ही नहीं ले। छह गेंदों का यह ओवर 18 गेंदों तक पहुँचने के बाद भी चलता रहा। अंत में मुकाबला ही समाप्त हो गया। ऐसा हुआ है और एक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने यह शर्मनाक काम किया है, जो अपने ओवर में वाइड-नो बॉल की बारिश करते हुए 18 गेंद डाल गया।

वर्ल्ड चैम्पियनशिप ओस लीजेंड्स में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के जॉन हैस्टिंग्स ने यह शर्मनाक कार्य किया। पाकिस्तानी टीम को इस मैच में ही जीत मिल गई। कुल 18 गेंद डालने के बाद भी सिर्फ 5 ही गेंद सही तरह से फेंकी गई, एक गेंद बच भी गई।

John Hastings
Photo Credit: ICC

हैस्टिंग्स पाकिस्तानी पारी के दौरान आठवां ओवर लेकर आए और लगातार दिशा भटकी हुई गेंदबाजी करते चले गए। पाकिस्तानी टीम को जीतने के लिए कुल 20 रनों की दरकार थी। हैस्टिंग्स ने मेहरबानी करते हुए 12 वाइड गेंद फेंकी और एक नो बॉल भी की। आधिकारिक रूप से वह 5 गेंद ही डाल पाए थे और मुकाबला समाप्त हो गया।

हैस्टिंग्स ने अपनी इन 18 गेंदों में कुल 20 रन देते हुए पाकिस्तानी टीम को जीत दर्ज करने का मौका दे दिया। पाकिस्तानी टीम ने 10 विकेट के बड़े अंतर से इस मुकाबले में जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया की टीम सईद अजमल के आगे समर्पण कर गई। अजमल ने कुल 6 विकेट लेते हुए कंगारुओं को 74 के कुल स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। इसके बाद पाकिस्तानी टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए यह लक्ष्य हासिल कर ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दी। पाकिस्तानी टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज शरजील खान ने 32 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा शोएब मकसूद 28 रन बनाकर नाबाद लौटे।

क्रिकेट इतिहास का सबसे लम्बा ओवर कौनसा है

क्रिकेट इतिहास का सबसे लम्बा ओवर न्यूजीलैंड के बर्ट वैन्स के नाम है, उन्होंने साल 1989-90 में शेल ट्रॉफी के फाइनल में 22 गेंदों का ओवर किया था। वह वेलिंगटन के लिए कैंटरबरी के खिलाफ खेल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+