'बुमराह कर देंगे ऑस्ट्रेलिया का जीना हराम,' वर्ल्ड कप विनर भारतीय खिलाड़ी की बड़ी भविष्यवाणी

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने तहलका मचा दिया था। बुमराह ने कप्तानी करते हुए टीम को लीड किया और धमाकेदार गेंदबाजी कर जीत भी दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह की तूफानी गेंदबाजी के आगे पानी भरते दिखे।

सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला पिंक बॉल टेस्ट है और यह एडिलेड में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मदन लाल ने अहम प्रतिक्रिया दी है। मदन लाल ने बुमराह की घातक गेंदबाजी के आगे कंगारुओं की स्थिति ख़राब होने की भविष्यवाणी की है।

bumrah

वनइंडिया की सहयोगी वेबसाईट मायखेल के सीनियर राइटर एस कानन से विशेष बातचीत में मदन लाल ने कहा कि जसप्रीत बुमराह के एक्शन को देखें, कुछ लोग इसे अजीब बताते हैं लेकिन बल्लेबाजों के सामने वह आग उगलने वाले हैं। उनका छोटा रन अप है और वह काफी विविधता लाते हैं।

1983 वर्ल्ड कप विजेता मदन लाल ने आगे कहा कि बुमराह वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं और वह अभी काफी अच्छा कर रहे हैं। पूरा क्रेडिट उनकी मेहनत को जाता है। मदन लाल ने यह भी कहा कि बुमराह बाउंसर से लेकर यॉर्कर डाल सकते हैं। वह इनस्विंग और आउटस्विंग करते हैं। ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजों का जीना हराम हो जाएगा। वह ऑस्ट्रेलिया को नहीं छोड़ेगा।

मदन लाल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने क्या किया है, इससे बुमराह को फर्क पड़ता।अगर किसी ने 7000 रन भी बनाए हैं, तो कोई परेशानी नहीं है। बुमराह उनको नहीं छोड़ेंगे। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उनको नहीं खेल पाएंगे।

मैच जीतने के लिए तेज गेंदबाजों की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए मदन लाल ने क्रेडिट पूर्व कप्तानों को दिया। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को श्रेय देते हुए कहा कि इन दोनों की कप्तानी में तेज गेंदबाजों को काफी ज्यादा बढ़ावा मिला था। आज आप रिजल्ट देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+