AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप में टक्कर आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

AUS vs WI Pitch and Weather: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत अब लगभग हो गई है। टीमों के अभ्यास मुकाबले चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना दूसरा वॉर्म अप मुकाबला खेलेगी। वह भी मेजबान विंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछला मैच कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर खेला था।

वेस्टइंडीज की टीम के लिए भी अहम मैच है क्योंकि घरेलू सरजमीं पर इवेंट होने से उनसे फैन्स को उम्मीदें रहने वाली हैं। विंडीज टीम रोवमैन पॉवेल के साथ मैदान पर उतरेंगे। कंगारुओं की बागडोर मिचेल मार्श के हाथों में होगी। डेविड वॉर्नर का खेल देखने लायक होने वाला है।

queens park oval

ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज पिच रिपोर्ट

त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल की पिच संतुलित मानी जाती है। अगर बल्लेबाजों के रन आएँगे, तो गेंदबाजों के लिए भी यहाँ मदद रहने वाली है। गेंदबाजों को शुरुआती दौर में गेंदबाजी करने का मजा आ सकता है। गेम में प्रोग्रेस के साथ ही पिच का रुख बल्लेबाजों की तरफ मुड़ता है और बैटिंग आसान होती जाती है।

ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज वेदर अपडेट

जहाँ तक मौसम की बात की जाए, तो गर्मी नहीं है। आसमान में बादलों की आवजाही देखने को मिल सकती है। बारिश भी हो सकती है। अगर बारिश का पूर्वानुमान सही साबित हो जाता है, तो दोनों टीमों के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा सकता है। टॉस जीतकर बैटिंग की जा सकती है।

ऑस्ट्रेलिया के हौसले बुलंद

पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी रेस्ट कर रहे थे। इस वजह से टीम में नामीबिया के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान कोचिंग स्टाफ के सदस्यों को खिलाया गया। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में जीत हासिल कर ली थी, इस मुकाबले में भी कंगारुओं को हौसले बुलंद हैं। भारतीय समय के अनुसार मैच सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर होगा, वेस्टइंडीज में उस समय 30 मई का दिन होगा क्योंकि वहां शाम के 7 बजेंगे।

वेस्टइंडीज टीम

जॉनसन चार्ल्स, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, अकील होसेन, ओबेद मैककॉय, शमर जोसेफ, अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, शाई होप, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड

ऑस्ट्रेलिया टीम

मिशेल मार्श (कप्तान), डेविड वार्नर, जोश इंग्लिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), ट्रैविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जैम्पा, जोश हेज़लवुड, एश्टन एगर, मार्कस स्टोइनिस, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+