AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
Australia vs West Indies 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की टी-20 सीरीज का आखिरी मैच 13 फरवरी को खेला जाना है। टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद दोनों ही टीमों के बीच टी-20 में भी जोरदार टक्कर देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप कर दिया था। वहीं अब वेस्टइंडीज की टीम टी-20 सीरीज में भी क्लीन स्वीप होने के कगार पर है।
क्लीन स्वीप का मंडराया खतरा
13 फरवरी को पर्थ के पर्थ स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया है। लेकिन वेस्टइंडीज ने अब तक अपने खेल से निराश ही किया है।

जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट
पर्थ की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। नई गेंद के साथ गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है। ऑस्ट्रेलिया के मैदानों में सबसे ज्यादा उछाल यहीं रहता है। अतिरिक्त उछाल से गेंदबाजों को फायद मिलेगा। दूसरी तरफ मौसम की बात करें तो पर्थ में मंगलवार को बारिश की कोई आशंका नहीं है। ऐसे में फैंस को पूरे 20-20 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग XI
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, जोश हेज़लवुड, स्पेंसर जॉनसन, एडम ज़म्पा।
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग XI
वेस्टइंडीज: जॉनसन चार्ल्स, ब्रैंडन किंग, शाई होप, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, अकील होसेन, रोमारियो शेफर्ड/गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ।
वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम
ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेसन बेहरेनडोर्फ, टिम डेविड, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेज़लवुड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।
वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की पूरी टीम
वेस्टइंडीज: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शाई होप, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, ओशाने थॉमस।












Click it and Unblock the Notifications