Aus vs WI ODI Dream 11: इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर हो जाएंगे मालामाल! ये है बेस्ट ड्रीम 11 टीम
Aus vs WI ODI Dream 11: 6 फरवरी को ओवल क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। पहले दोनों ही वनडे मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने नाम किया था। स्टीव स्मिथ की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन शुरुआती दो मुकाबले में शानदार रहा था। ऐसे में टीम की कोशिश अब तीसरे मुकाबले में भी जीत दर्ज करने पर होगी।
वेस्टइंडीज को मिली सीरीज हार
पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरे मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 83 रनों से जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार दो मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है। वहीं वेस्टइंडीज की कोशिश अब तीसरे वनडे मैच में बेहतर प्रदर्शन करने की होगी। हालांकि वेस्टइंडीज के लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा।

रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
वेस्टइंडीज की कोशिश तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज का अंत सुखद अंदाज में करने पर होगी। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज को 3-0 से अपने नाम करना चाहेगी। दोनों ही टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच मंगलवार 6 फरवरी को भारतीयसमयनुसार सुबह 9 बजे से खेला जाएगा।
जानिए कहां देख सकेंगे लाइव
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को आसानी से लाइव देखा जा सकता है। इन दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले वनडे सीरीज को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा डिज्नी प्लस हॉटस्टार के प्लेटफार्म से मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी आसानी से देखी जा सकती है।
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम
स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, विल सदरलैंड, जोश इंग्लिस, लांस मॉरिस, एडम ज़म्पा, जेवियर बार्टलेट।
वेस्टइंडीज की वनडे टीम
शाई होप (कप्तान), एलिक अथानाजे, टेडी बिशप, केवेम हॉज, केजोर्न ओटले, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, रोमारियो शेफर्ड, ओशेन थॉमस, हेडन वॉल्श।
ड्रीम 11 टीम- 1
कप्तान- स्टीव स्मिथ
उपकप्तान- एलिक अथानाजे
बल्लेबाज- मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट, शाई होप
विकेटकीपर- जोश इंग्लिस
ऑलराउंडर- कैमरून ग्रीन, रोस्टन चेज
गेंदबाज- रोमारियो शेफर्ड, ओशेन थॉमस, एडम ज़म्पा।
ड्रीम 11 टीम- 2
कप्तान-शाई होप
उपकप्तान- ट्रैविस हेड
बल्लेबाज- एलिक अथानाजे, टेडी बिशप, स्टीव स्मिथ
विकेटकीपर-जोश इंग्लिस
ऑलराउंडर-कीसी कार्टी, कैमरून ग्रीन
गेंदबाज-लांस मॉरिस, एडम ज़म्पा, जेवियर बार्टलेट












Click it and Unblock the Notifications