AUS vs WI 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानें ओवल स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट
Australia vs West Indies, 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच मंगलवार, 6 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से कैनबरा के मनुका ओवल में होगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
दरअसल, रविवार को प्रतिष्ठित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरा वनडे 83 रनों से जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। अब वेस्टइंडीज की नजर सम्मान के साथ वापसी करने पर होगी, और वे इस आखिरी मुकाबले में पूरी जान लगा देंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 3-0 से क्लीन स्वीप करने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी।

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज पिच रिपोर्ट
मनुका ओवल में औसत स्कोर 300 से अधिक है, जिसका मतलब है कि यहां एक हाई-स्कोरिंग मैच होने की संभावना है। मैच में टॉस अहम भूमिका निभाने वाला है, क्योंकि 10 में से नौ मैच टॉस जीतने वाली टीम ने जीते हैं।
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज मौसम रिपोर्ट
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज मैच के दौरान बारिश होने की 20 फीसदी संभावना है। शहर का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज फुल स्क्वाड
वेस्टइंडीज टीम: एलिक अथानाजे, जस्टिन ग्रीव्स, केजोर्न ओटले, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, ओशेन थॉमस, केवम हॉज, टेविन इमलाच, हेडन वॉल्श, टेडी बिशप।
ऑस्ट्रेलिया टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, बेन मैकडरमॉट, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, विल सदरलैंड, जेवियर बार्टलेट, एडम ज़म्पा, ट्रैविस हेड, स्पेंसर जॉनसन, लांस मॉरिस, मैकेंज़ी हार्वे।












Click it and Unblock the Notifications