AUS vs SL: डेविड वॉर्नर ने दिखाई 36 की उम्र में भी चीते जैसी फुर्ती, पकड़ा जबरदस्त कैच, फिर ऐसे जीता दिल

Australia vs Sri Lanka, 14th Match: ऑस्ट्रेलिय के खिलाफ श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद शानदार रही। श्रीलंका के दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। 125 के स्कोर तक श्रीलंका ने कोई भी विकेट नहीं गंवाया था।

कमिंस ने झटका पहला विकेट: पथुम निसांका और कुसल परेरा ने टीम को एक ज़बरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। पथुम निसांका और कुसल परेरा की जोड़ी 125 रन जोड़ने में कामयाब रहे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड और पैट कमिंग शुरुआती ओवरों में विकेट लेने में नाकाम रहे। पैट कमिंस को अपने दूसरे स्पेल में पहला विकेट मिला।

aus vs sl 1

वॉर्नर ने लपका शानदार कैच: पथुम निसांका अर्धशतक जड़ने के बाद कमिंस की गेंद पर डेविड वॉर्नर को कैच थमा बैठे। डेविड वॉर्नर ने भागते हुए कमाल का कैच पकड़ने का काम किया। इसके बाद एडम जैम्पा की गेंद पर डेविड वार्नर ने कुशल मेंडिस का भी शानदार कैच लिया। मेंडिस का कैच लेने के लिए डेविड वॉर्नर को मैदान में पीछे की तरफ काफी भागना पड़ा था। 36 साल की उम्र में भी डेविड वॉर्नर की फुर्ती को देखकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीख की जा रही है।

ग्राउंड्स मैन की मदद के लिए आए आगे: जबरदस्त कैच पकड़ने के बाद वॉर्नर ने दिल जीतने वाला काम किया। थोड़ी देर बारिश की वजह से मैच को रोका गया। इस दौरान डेविड वॉर्नर ग्राउंड स्टाफ की हेल्प करते हुए नजर आए। ग्राउंड स्टाफ कवर्स लेकर मैदान की तरफ आ रहे थे। तभी डेविड वार्नर ने उनकी हेल्प की। डेविड वार्नर के इस रूप को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। डेविड वार्नर लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं और वह एक बेहतरीन बल्लेबाज के साथ-साथ जबरदस्त फील्डर भी हैं।

ऑस्ट्रेलिया की नजरें वापसी पर: डेविड वार्नर के लिए वर्ल्ड कप की शुरुआत इस साल अच्छी नहीं रही है। ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती दोनों ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ यह मुकाबला टीम के लिए करो या मरो वाला बन गया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच को जीत कर वर्ल्ड कप में अपनी वापसी करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के बाद अपना अगला मुकाबला 20 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+