PAK vs AUS: नए साल में भी जारी है पैट कमिंस का जादू, लगातार 3 बार किया ये कारनामा
Australia vs Pakistan, 3rd Test: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 313 रन बना लिए हैं। आखिरी विकेट के लिए पाकिस्तान की तरफ से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी देखने को मिली। आखिरी विकेट के लिए 113 गेंद में 86 रनों की साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान की टीम 313 रन बनाने में कामयाब रही।
कमिंस ने झटके पांच विकेट: मेलबर्न टेस्ट के दोनों ही पारियों में पांच-पांच विकेट झटकने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेट कमिंस ने तीसरे मुकाबले में भी अपना जलवा बरकरार रखा है। सिडनी में तीसरे मैच की पहली पारी में कमिंस ने 5 विकेट झटके है। कमिंस ने पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को मैदान पर टिकने नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कमिंस ने लगातार पांच विकेट लेने का कारनामा दोहराया है।

पिछला साल था शानदार: पेट कमिंस के लिए साल 2023 शानदार गुजरा था। साल 2023 में पेट कमिंस ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा वनडे वर्ल्ड कप 2023 भी पेट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को दिलाने में कामयाबी हासिल की। वर्ल्ड कप जीतने के बाद आईपीएल मिनी ऑक्शन में कमिंस 20 करोड़ 50 लाख रुपये में बिके। सनराइजर्स हैदराबाद ने कमिंस पर पैसों की बारिश कर दी।
नए साल में भी जलवा बरकरार: साल 2023 के बाद नए साल में भी पेट कमिंस का जादू बरकरार है। नए साल में अपना पहला मुकाबला खेलने वाले पेट कमिंस ने गेंद के साथ कमाल का प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सिडनी टेस्ट की पहली पारी में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज पैट कमिंस ही रहे। पेट कमिंस की दमदार गेंदबाजी की बदौलत और ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान को बड़े स्कोर बनाने से रोकने में कामयाब रही।












Click it and Unblock the Notifications