AUS vs PAK: क्या चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान के आ गए अच्छे दिन? 22 साल बाद किया ये कारनामा
Australia vs Pakistan, 3rd ODI Highlights: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान क्रकेट के अच्छे दिन आने शुरू हो गए हैं। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के मैदान पर धूल चटाने में कामयाबी हासिल की है। वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है। इस सीरीज में पाकिस्तान की लगातार यह दूसरी जीत है।
पाकिस्तान ने रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन का लक्ष्य पाकिस्तान के सामने रखा, जिसे मोहम्मद रिजवान की टीम ने महज 26.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस शानदार जीत के साथ पाकिस्तान ने 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। नए कप्तान मोहम्मद रिजवान की अगुआई में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की। यह पाकिस्तान की 22 साल बाद, 2002 के बाद ऑस्ट्रेलिया में पहली वनडे सीरीज जीत है।

ऑस्ट्रेलिया का निराशाजनक प्रदर्शन
पाकिस्तान ने अपनी शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया को 140 रनों पर समेट दिया। शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि हारिस रऊफ ने 2 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाजी क्रम पाकिस्तान की आक्रामक गेंदबाजी के सामने पूरी तरह से धराशायी हो गया। सीन एबॉट ने 41 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज़्यादा रन थे।
8 विकेट से मिली जीत
इसके अलावा, मैट शॉर्ट ने 30 गेंदों पर 22 रन बनाए। लेकिन जेक फ्रेजर (7), आरोन हार्डी (12), जोस इंगलिस (7), मार्कस स्टोइनिस (8) और ग्लेन मैक्सवेल (0) जैसे प्रमुख बल्लेबाज संघर्ष करते हुए जल्दी आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया केवल 31.5 ओवर में 140 रनों पर सिमट गई, जिससे पाकिस्तान को लक्ष्य हासिल करने में कोई मुश्किल नहीं हुई। पाकिस्तान की तरफ से सईम अयूब ने 42 तो वहीं अब्दुल्ला शफीक ने 37 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मैथ्यू शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंगलिस (विकेटकीपर/कप्तान), कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन, लांस मॉरिस।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), कामरान गुलाम, आगा सलमान, इरफान खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन।












Click it and Unblock the Notifications