AUS vs PAK: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, मैक्सवेल की तूफानी पारी के बाद बार्टलेट ने गेंद से बरपाया कहर

Australia vs Pakistan, 1st T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए पहले टी-20 मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 29 रनों से हराकर सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। बारिश के कारण दोनों देशों के बीच यह मुकाबला महज 7-7 ओवर का खेला गया। बारिश और खराब मौसम के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हो सका। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 93 रन

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 93 रन बनाए। पाकिस्तान को जीत के लिए 42 गेंदों पर 94 रन बनाने थे, जो कि एक मुश्किल लक्ष्य था। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैक्सवेल ने 43 रन बनाकर अहम योगदान दिया, जबकि स्टोइनिस ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से 7 गेंदों पर 21 रन बनाकर मैच का रुख बदलने की कोशिश की। हालांकि, टिम डेविड 10 रन बनाकर आउट हो गए।

Australia vs Pakistan 1

पाकिस्तान की खराब शुरुआत

पाकिस्तान की गेंदबाजी में अब्बास अफरीदी ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए और अपनी टीम को वापसी दिलाने की कोशिश की। लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया। पाकिस्तान ने 94 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरुआत की। शाहिबजादा फरहान का जल्दी आउट होना पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ।

नहीं चला बाबर-रिजवान का बल्ला

पाकिस्तान ने महज 16 के स्कोर पर ही अपने पांच खिलाड़ियों का विकेट गंवा दिया। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान खाता भी नहीं खोल सके, जबकि बाबर आजम सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। स्मान खान और इरफान खान भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और जल्द ही पवेलियन की ओर चल पड़े।

जेवियर बार्टलेट ने बरपाया कहर

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने तीन विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की। जेवियर बार्टलेट के अलावा नाथन एलिस ने भी तीन विकेट अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। जबकि स्पेंसर जॉनसन और एडम ज़म्पा एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), बाबर आजम, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, आगा सलमान, इरफान खान, अब्बास अफरीदी, शाहीन अफरीदी, हसीबुल्लाह खान, हारिस रऊफ, नसीम शाह।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेट कीपर/कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+