AUS vs PAK, Dream 11: पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के पहले मैच की ये है सबसे तगड़ी ड्रीम टीम, होगी प्वाइंट्स की बारिश
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का पहला मैच सोमवार को खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज़ की शुरुआत करना चाहेंगी। पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिज़वान के हाथों में होगी, जबकि पैट कमिंस घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे। एक्शन से पहले ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
पिछले मुकाबलों पर नज़र डालें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी है। 1975 से लेकर अब तक दोनों टीमों के बीच 108 मैच हुए हैं। इनमें से 70 में ऑस्ट्रेलिया विजयी रहा है, जबकि 34 बार पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है। एक मैच टाई रहा और तीन में कोई नतीजा नहीं निकला।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मैच 4 नवंबर 2024 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह स्थानीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे शुरू होगा। फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि दोनों टीमें अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेंगी।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान के वनडे मैच की ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर-मोहम्मद रिजवान
- बल्लेबाज- स्टीव स्मिथ, बाबर आज़म और मार्नस लाबुशेन
- ऑलराउंडर- ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू शॉर्ट
- गेंदबाज- मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, एडम ज़म्पा और शाहीन शाह अफरीदी
- कप्तान- बाबर आजम
- उपकप्तान- ग्लेन मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलिया टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुस्चगने, ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, कूपर कोनोली, सीन एबॉट, मार्कस स्टोइनिस।
ये भी पढ़िए- India vs New Zealand, 3rd Test: भारत को अपनी ही धरती पर मिली शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने 3-0 से जीती सीरीज
पाकिस्तान टीम: अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), कामरान गुलाम, आगा सलमान, आमेर जमाल, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, अराफात मिन्हास, फैसल अकरम, हसीबुल्लाह खान, इरफ़ान खान।












Click it and Unblock the Notifications