Dream11: रातोंरात करोड़पति बनने का बेहतरीन मौका! इन खिलाड़ियों के दम पर बनाए बेस्ट ड्रीम टीम
Australia vs New Zealand Dream11 Predictions: मंगलवार को शारजाह में महिला टी 20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम आपस में भिड़ने वाली है। एलिसा हीली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन दमदार रहा है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने भी भारत को हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। श्रीलंका और विंडीज के खिलाफ जीत हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी।
दोनों टीमों को जीत की तलाश
दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने फेवरेट नहीं होने के बावजूद भारत पर जीत के साथ अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। न्यूजीलैंड के प्रदर्शन से यह पता चलता है कि वे बड़ी उलटफेर के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के रिकॉर्ड को देखते हुए यह मैच एक रोमांचक मुकाबला होने का संकेत दे रही है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों की कोशिश इस मुकाबले में जीत दर्ज करने की होगी।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
हीली की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम में एलीस पेरी, बेथ मूनी जैसी अनुभवी खिलाड़ी और डार्सी ब्राउन और फोबे लिचफील्ड जैसी युवा भी शामिल हैं। इसी तरह डिवाइन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम में सूजी बेट्स जैसी अनुभवी खिलाड़ी और इसाबेला गेज और मौली पेनफोल्ड जैसी उभरती हुई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। दोनों टीमें अच्छी लग रही है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर मंगलवार को कौन सी टीम बाजी मारती है।
ऐसा रहा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड ने टी 20 में 52 बार एक दूसरे का सामना किया है, जिसमें से 28 मौकों पर ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है और 21 मौकों पर न्यूज़ीलैंड ने जीत हासिल की है। उनके बीच आखिरी भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टी20 सीरीज़ में देखने को मिली थी, जहां मेज़बान टीम ने 3-0 से सीरीज़ अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी।
बेस्ट ड्रीम टीम- 1
कप्तान:एलीस पेरी
उपकप्तान: अमेलिया केर
विकेटकीपर:एलिसा हीली
बल्लेबाज:बेथ मूनी, जॉर्जिया वेयरहैम, सूजी बेट्स
ऑलराउंडर:एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, अमेलिया केर, मैडी ग्रीन
गेंदबाज: मेगन स्कुट, हन्ना रोवे, फ्रान जोनास
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), बेथ मूनी, जॉर्जिया वेयरहैम, एलीस पेरी, एशले गार्डनर, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स, मेगन स्कुट, डार्सी ब्राउन, ग्रेस हैरिस, किम गर्थ, अलाना किंग, तायला व्लामिन्क।
न्यूजीलैंड महिला टीम: सोफी डिवाइन (कप्तान), इसाबेला गेज (विकेटकीपर), सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, जेस केर, रोज़मेरी मैयर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन, हन्ना रोवे, फ्रान जोनास, लेघ कास्पेरेक, मौली पेनफोल्ड।












Click it and Unblock the Notifications