AUS vs IRE: ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच और आयरलैंड के इस प्लेयर ने दिल, बाउंड्री रोकने के लिए लगा दी पूरी जान

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला आरयलैंड से था। ग्रुप ए के इस मैच में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 42 रन से हरा दिया। मैच भले ही ऑस्ट्रेलिया ने जीता हो, लेकिन आयरलैंड के खिलाड़ी बैरी मैकार्थी ने तो दिल ही जीत लिया। जी हां, बैरी मैकार्थी ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान फील्डिंग करते हुए ऐसा एफर्ट लगाया कि देखने वाले अचंभित रह गए। आपको बता दें कि मैकार्थी ने बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए 5 रन बचाए।

Ireland player Barry McCarthy

मैकार्थी के एफर्ट के बाद तालियों से गूंज उठा स्टेडियम

बैरी मैकार्थी की यह अविश्वसनीय फील्डिंग मैच देख रहे दर्शकों के लिए एक सपने की ही तरह थी, लेकिन दर्शकों ने मैकार्थी के एफर्ट की सराहना की और पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। मैकार्थी का यह एफर्ट 14 वें ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिला। आयरलैंड के मार्क अडायर की फुल लेंथ गेंद पर मार्कस स्टॉयनिस ने एक बड़ा शॉट खेलते हुए छक्का लगाने का प्रयास किया। स्टॉयनिस का यह शॉट वाकई बहुंत ऊंचा था, लेकिन इस शॉट में पर्याप्त दूरी नहीं थी। ऐसा लग रहा था कि गेंद बाउंड्री के पार चली जाएगी, लेकिन मैकार्थी ने हवा में डाइव लगाकर गेंद को बाउंड्री पार जाने से रोक दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने 42 रन से जीता मैच

हालांकि फील्ड अंपायरों ने थर्ड अंपायर से मदद मांगी कि क्या यह सफल सेव था या नहीं? थर्ड अंपायर ने चेक किया तो पता चला कि मैकार्थी ने एक सफल प्रयास के जरिए अपनी टीम के लिए 5 रन बचा लिए। बात करें मैच की तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड को 180 रनों का लक्ष्य दिया था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान एरॉन फिंच ने सबसे अधिक 63 रन बनाए। वहीं डेविड वॉर्नर आज भी फ्लॉप साबित रहे। स्टॉयनिस ने जरूर टीम को एक ताबड़तोड़ फिनिश देने की कोशिश की, लेकिन वो अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं चला पाए। स्टॉयनिस ने आउट होने से पहले 25 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्ोंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+