भारत के खिलाफ मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान ने लिया संन्यास

Aaron Finch Retirement: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा। लेकिन इस सीरीज से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है।

Aaron Finch

Aaron Finch Retirement: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की तैयारियों में जुटी हुई है। दोनों टीमों के खिलाड़ी इस सीरीज के लिए नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। लेकिन इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम के कप्तान एरोन फिंच ने एक बड़ा फैसला लिया है। एरोन फिंच ने मंगलवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। फिंच के संन्यास की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें लेकर चर्चाएं कर रहे हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास

इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास

ऑस्ट्रेलिया के टी-20 कप्तान एरोन फिंच ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। फिंच ने सितंबर 2022 में वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा था। जिसके बाद अब उन्होंने टी-20 को भी छोड़ने का मन बना लिया है। एरोन फिंच अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैंपियन बना चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2021 का खिताब फिंच की कप्तानी में ही जीता था।

इस वजह से लिया संन्यास

इस वजह से लिया संन्यास

पिछले कुछ समय से एरोन फिंच बल्ले से रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई पड़ रहे थे। अपनी रिटायरमेंट को लेकर उन्होंने कहा कि मैं यह महसूस कर पा रहा हूं कि साल 2024 में होने वाले अगले टी-20 वर्ल्ड कप तक नहीं खेलूंगा। ऐसे में अभी क्रिकेट छोड़ने का सही वक्त है। टीम में मेरी जगह किसी और खिलाड़ी को मौका दिया जाना चाहिए। जिसके पास वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए भी काफी समय होगा।

यही है आगे बढ़ने का सही समय

यही है आगे बढ़ने का सही समय

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए फिंच ने कहा कि मैं उन सभी फैंस को भी बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे पूरे करियर में मेरा सपोर्ट किया। अब आगे बढ़ने का सही समय आ गया है, क्योंकि टीम अच्छी स्थिति में है। टीम भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करेगी ऐसी उम्मीद रखता हूं। एरोन फिंच ने ज्यादा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। उन्होंने अपनी पांच टेस्ट पारियों में 28 की औसत से 278 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम पर दो अर्धशतक हैं। वह टेस्ट में एक भी शतक नहीं लगा सके।

फिंच का करियर रहा है शानदार

फिंच का करियर रहा है शानदार

वहीं फिंच ने वनडे मैचों की 142 पारियों में 39 की औसत से 5406 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 17 शतक और 30 अर्धशतक बनाए। फिंच टी-20 के 103 पारियों में 34 के औसत से 3120 रन बना चुके हैं। टी-20 में उनके नाम दो शतक और 19 अर्द्धशतक शामिल हैं। साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया गया उनका 172 का उच्च स्कोर आज भी रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया को फिंच जैसे विस्फोटक बल्लेबाज की कमी निश्चित तौर पर खलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+