सेमीफाइनल में पिच को लेकर बढ़ा विवाद, अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान

World Cup 2023 Semi-Final Pitch Controversy: विश्व कप सेमीफाइनल के बीच पिच को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने बुधवार को कहा कि उन्हें आईसीसी पर 'विश्वास' है और उनकी टीम को मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक इस तरह के किसी भी मुद्दे का सामना नहीं करना पड़ा है।

दरअसल, मुंबई के वानखेड़े में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के बहुप्रतीक्षित सेमीफाइनल से कुछ घंटे पहले, रिपोर्टें सामने आईं कि भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट ने मैच के लिए 'धीमी पिच' की मांग की है।

pat cummins

कमिंस ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में सेमीफाइनल से पहले कहा कि, 'हां, मैंने वह (रिपोर्ट) देखी, जाहिर तौर पर आईसीसी के पास एक स्वतंत्र पिच क्यूरेटर है जो इसका प्रबंधन करता है, इसलिए मुझे यकीन है कि वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह दोनों टीमों के लिए उचित हो।' उन्होंने कहा कि, अब तक इस टूर्नामेंट में जितने मैच हमने खेले हैं, मैंने कोई समस्या (पिच से जुड़ी) नहीं देखी है।'

रिपोर्ट के अनुसार, पहले सेमीफाइनल के लिए मूल रूप से एक नई पिच की योजना बनाई गई थी, लेकिन अब इसे घरेलू टीम के स्पिनरों की सहायता के लिए 'इस्तेमाल की गई' पिच पर खेला जाएगा, जिससे पिच में बदलाव होगा।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अगर भारत अहमदाबाद में फाइनल खेलता है तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में धीमी पिच होने की उम्मीद है। विश्व कप के लिए आईसीसी की खेलने की शर्तों के अनुसार, मेजबान संघ पिच के चयन और तैयारी के लिए जिम्मेदार है और इसकी कोई आवश्यकता नहीं है कि नॉकआउट मैच नई पिचों पर खेला जाना चाहिए।

संयोग से ईडन गार्डन्स में गुरुवार के सेमीफाइनल के लिए प्रस्तावित पिच भी एक इस्तेमाल की गई पिच है और इसने इंग्लैंड-पाकिस्तान ग्रुप फेज के मैच की मेजबानी की थी। हालांकि, कीवी टीम की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की गई है, क्योंकि दोनों टीमों ने मैच की पूर्व संध्या पर वानखेड़े में प्रस्तावित पिच का करीब से निरीक्षण किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+