IND vs AUS: भारत को जीतने के लिए फाइनल मैच में 187 रन का टारगेट, ग्रीन और डेविड ने जड़ा अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के फाइनल मुकाबले में भारत को जीत के लिए 187 रन बनाने होंगे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 186 रन बनाए।

नई दिल्ली, 25 सितंबर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के फाइनल मुकाबले में भारत को जीत के लिए 187 रन बनाने होंगे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 186 रन बनाए। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कैमरून ग्रीन का बल्ला जमकर चला। कैमरून ग्रीन ने पहली ही गेंद से भारतीय गेंदबाजों पर आक्रमण शुरू कर दिया, यही वजह है कि वह महज 19 गेंदों में अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा। टिम डेविड ने भी 27 गेंद में 54 रन बनाने का काम किया।

Recommended Video

      IND vs AUS: Cameron Green ने India के खिलाफ बनाया Record, सबसे तेज Fifty | वनइंडिया हिंदी *Cricket

      भारतीय गेंदबाजों की दमदार वापसी

      भारतीय गेंदबाजों की दमदार वापसी

      कैमरून ग्रीन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए। कैमरून ग्रीन को 52 के स्कोर पर भुवी ने केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापसी करने का मौका नहीं दिया और लगातार विकेट झटकने का काम किया। अक्षर पटेल ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को पहली सफलता दिलाई उन्होंने एरोन फिंच का विकेट झटका।

      नहीं चला मैक्सवेल और स्मिथ का बल्ला

      नहीं चला मैक्सवेल और स्मिथ का बल्ला

      भारतीय टीम को तीसरी सफलता ग्लेन मैक्सवेल के रूप में मिला। मैक्सवेल को सिर्फ 6 के स्कोर पर अक्षर पटेल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। अक्षर पटेल ने मैक्सवेल को एक जबरदस्त थ्रो कर आउट किया। अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को चहल ने अपने जाल में फंसाया। चहल ने 9 के स्कोर पर दिनेश कार्तिक के हाथों स्टीव स्मिथ को स्टंप आउट कराया।

      अक्षर पटेल ने झटके तीन विकेट

      अक्षर पटेल ने झटके तीन विकेट

      भारत की ओर से एक बार फिर अक्षर पटेल ने गेंदबाजी से जादू बिखेरने का काम किया। अक्षर पटेल ने कप्तान एरोन फिंच, जोस इंग्लिस और मैथ्यू वेड को अपना शिकार बनाया। चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट झटकने का काम किया। युजवेंद्र चहल भी आज काफी असरदार रहे, उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 22 रन देकर एक विकेट झटका। टिम डेविड ने भुवनेश्वर कुमार के 18वें ओवर में 21 रन जड़कर मैच को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+