World Cup 2023: ये तगड़ा झटका है! इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया का बड़ा खिलाड़ी

Mitchell Marsh Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप अभियान में एक और मुश्किल आ गई है, क्योंकि स्टार ऑलराउंडर मिशेल मार्श निजी कारणों से स्वदेश लौटने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। मार्श शनिवार को अहमदाबाद में इंग्लैंड के साथ होने वाले मुकाबले में नहीं खेलेंगे।

दरअसल, इससे पहले सोमवार को गोल्फ डे के दौरान चोट लगने के बाद ग्लेन मैक्सवेल को मुकाबले से बाहर कर दिया गया है, जिसके बाद एक और बड़ी खबर सामने आई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को एक बयान में पुष्टि की कि मार्श बुधवार रात को घर के लिए उड़ान भर चुके हैं।

mitchell marsh

बयान में बताया गया कि, 'ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श व्यक्तिगत कारणों से देर रात आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 से स्वदेश लौट आए हैं।' 'टीम में उनकी वापसी की समयसीमा की पुष्टि की जानी है। इस समय कोई और विवरण नहीं दिया जाएगा।'

मार्श की अनुपस्थिति का मतलब यह भी होगा कि स्टीवन स्मिथ नंबर 3 पर अपनी पसंदीदा स्थिति में लौट आएंगे। लेकिन यह ऑस्ट्रेलिया के संतुलन के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि उसके दो सबसे विस्फोटक खिलाड़ी मार्श और मैक्सवेल इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे, वहीं ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में जगह पक्की करने की कोशिश में हैं।

एलेक्स कैरी, सीन एबॉट, मार्कस स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए मैक्सवेल और मार्श की जगह लेने की दौड़ में होंगे, जबकि स्पिनर तनवीर संघा रिजर्व के रूप में टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं।

मार्श ने विश्व कप में अब तक 37 से ऊपर की औसत से कुल 225 रन बनाए हैं और दो विकेट अपने नाम किए हैं, बल्ले से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास बेंगलुरु में पाकिस्तान के खिलाफ था जब उन्होंने शानदार 121 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को अपने आखिरी दो लीग मैच 4 नवंबर को इंग्लैंड और 11 नवंबर को बांग्लादेश से खेलने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+