KKR का 25.20 करोड़ वाला स्टार खिलाड़ी होगा बाहर? शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया का बड़ा फैसला!
Ashes Test KKR Player: एशेज सीरीज 2025-26 के अंतिम मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से बड़ी खबर सामने आ रही है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर 4 जनवरी से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव कर सकती है। खराब फॉर्म से जूझ रहे स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, जबकि उनकी जगह ब्यू वेबस्टर की वापसी की संभावना जताई जा रही है।
बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं कैमरून ग्रीन (Ashes Test KKR Player)
कैमरून ग्रीन को हाल ही में आईपीएल नीलामी में भारी-भरकम राशि (25.20 करोड़ रुपये) में खरीदा गया था। लेकिन मौजूदा एशेज सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। अब तक खेले गए चार मैचों में ग्रीन के बल्ले से केवल 112 रन निकले हैं और गेंदबाजी में भी वह मात्र तीन विकेट ही चटका पाए हैं। उनके इस खराब फॉर्म ने टीम प्रबंधन को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

हेड कोच एंड्रयू ने कही ये बात
ऑस्ट्रेलियाई मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने मेलबर्न में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सिडनी टेस्ट के लिए चयन को लेकर काफी बहस हो रही है। उन्होंने कहा कि यह एक सुखद समस्या है। लोग इस पर चर्चा करेंगे कि कैमरून ग्रीन इस समय कहां खड़े हैं और वह टीम में कैसे फिट होते हैं। हमारे पास ब्यू वेबस्टर जैसा एक क्वालिटी खिलाड़ी इंतजार कर रहा है। हम अपनी बल्लेबाजी लाइन-अप को और अधिक मजबूत बनाना चाहते हैं।
टीम में हो सकते हैं बदलाव
ब्यू वेबस्टर ने जनवरी 2025 में भारत के खिलाफ डेब्यू करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा था। हालांकि वह एशेज के शुरुआती चार मैचों में बेंच पर रहे, लेकिन अब उनके पास अपनी प्रतिभा साबित करने का एक और मौका है। मैकडोनाल्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि सिडनी की पिच को देखते हुए टीम एक स्पेशल स्पिनर को शामिल करने पर विचार कर रही है।
युवा स्पिनर टॉड मर्फी टीम की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। कोच ने कहा कि हम बिना स्पिनर के मैदान पर उतरना पसंद नहीं करते। मर्फी अपनी लय में वापस आ गए हैं और हम देखना चाहते हैं कि वह सिडनी की परिस्थितियों में क्या कमाल कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय सिडनी टेस्ट जीतकर सीरीज का शानदार अंत करना चाहती है। कैमरून ग्रीन जैसे बड़े खिलाड़ी को बाहर बिठाना एक कड़ा फैसला होगा।












Click it and Unblock the Notifications