ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा- मैं शुरू से बेस्ट के खिलाफ खेलना चाहता था, बाबर आजम उनमें से एक हैं

नई दिल्ली, 3 मार्च: बाबर आजम यकीनन इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर नाथन लियोन को भी इसमें कोई संदेह नहीं है। बाबर को वर्तमान में ICC रैंकिंग के तहत नंबर एक ODI और T20I बल्लेबाज के रूप में स्थान दिया गया है और टेस्ट बल्लेबाजी में नौवें स्थान पर है। वह कुछ समय के लिए पाकिस्तान के मुख्य बल्लेबाज रहे हैं, उन्होंने लगभग हर बार मैदान पर टीम के लिए योगदान दिया है।

Australia in Pakistan 2022: Nathan Lyon says Babar Azam is one of best, want to win by 3-0

लियोन ने कहा कि उन्होंने हमेशा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने के लिए खुद को प्रेरित किया है और उन्हें लगता है कि पाकिस्तानी कप्तान उन खिलाड़ियों में से एक है। लियोन ऑस्ट्रेलिया के लिए 400 से अधिक टेस्ट विकेट लेकर देश के टॉप ऑफ स्पिनर रहे हैं। वे पाकिस्तान के खिलाफ अपनी आगामी टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के स्पिन आक्रमण का नेतृत्व करेंगे।

खलीज टाइम्स के हवाले से लियोन ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैंने अपने करियर के पहले दिन से हमेशा कहा है कि मैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ कंपीट करना चाहता हूं और बाबर निश्चित रूप से उन लोगों में से एक है। इस पाकिस्तान लाइन-अप में कुछ अविश्वसनीय बल्लेबाज हैं जिनके साथ मुझे कुछ अच्छी चुनौतियां मिलेंगी।"

नाथन लियोन चाहते हैं कि उनकी टीम 3-0 से सीरीज जीते। परिस्थितियों के कठिन होने को स्वीकार करते हुए, गेंदबाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पास एक अच्छी टीम है जो हर तरह की परिस्थितियों में जीत सकती है। ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान के ऐतिहासिक दौरे में तीन टेस्ट, तीन एकदिवसीय और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार 1999 में पाकिस्तान का दौरा किया था।

पहला टेस्ट 4 मार्च से रावलपिंडी में शुरू होगा। लियोन ने कहा है कि, ईमानदारी से कहूं तो मेरा माइंडसेट हर गेम को जीतने के बारे में है और मुझे ड्रा या हार नहीं चाहिए, तो मेरी सोच है कि पाकिस्तान में रहा जाए और उनको 3-0 से हराया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+