ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ जीत के बाद WTC पॉइंट टेबल में बड़ा फेरबदल, जानिए क्या है भारत की स्थिति

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट मैच में रोमांचक तरीके से हरा दिया। कंगारुओं ने 3 विकेट से मैच जीतकर कीवी टीम का 2-0 से सफाया कर दिया। चौथे दिन ही यह मुकाबला समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में स्थिति मजबूत कर ली।

कीवी टीम को पराजित करने के बाद कंगारुओं ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे सीजन की अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। सीरीज शुरू होने से पहले टॉप पर मौजूद न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।

australia cricket team

न्यूजीलैंड की टीम अब नम्बर 3 पर आ गई है और ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस सीजन में अब तक कुल 12 मैच खेले हैं और 8 में जीत दर्ज करते हुए 90 अंक हासिल किये हैं। कंगारुओं का जीत प्रतिशत 62.5 है जो भारत से कम है।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पराजित करने के बाद नम्बर एक की पोजीशन हासिल की। टीम इंडिया ने इस सीजन अब तक 9 मैच खेलकर 6 में जीत दर्ज की है। 74 अंकों के साथ भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 68.51 है। इस वजह से भारतीय टीम नम्बर एक है।

न्यूजीलैंड की स्थिति खराब हुई है। कीवी टीम ने 6 मैच खेलकर 3 मैचों में जीत दर्ज की है। 36 अंकों के साथ कीवी टीम का जीत प्रतिशत 50 फीसदी रह गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दोनों मैचों में हार का खामियाजा कीवी टीम को उठाना पड़ा है। इस लिस्ट में नम्बर चार पर बांग्लादेश की टीम है।

पाकिस्तानी टीम का स्थान पांचवां है और वेस्टइंडीज छठे नम्बर पर है। दिग्गज टीमों में शामिल दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड कमशः सातवें और आठवें नम्बर पर हैं। यह थोड़ा हैरान करने वाला आंकड़ा है। श्रीलंकाई टीम लिस्ट में सबसे निचले पायदान पर है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे सीजन में अभी एक साल है। तब तक अंक तालिका में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+