AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान टी20 का अंतिम ओवर में हुआ फैसला, जानिए किसे मिली जीत
AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा ते20 मुकाबला बेहद रोमांचक अंदाज में समाप्त हुआ। यह मैच अंतिम ओवर तक चला और किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता था। बल्लेबाजों के तुलना में गेंदबाजों के लिए यह मुकाबला काफी धांसू रहा। गेंदबाजों की किस्मत चमकी।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। यह फैसला सही साबित हुआ। मैथ्यू शॉर्ट और जैक फ्रेजर मैकगर्क ने मिलकर पहले विकेट के लिए 52 रनों की भागीदारी की। इस बीच मैकगर्क 20 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

जोश इंग्लिस ने खाता तक नहीं खोला। शॉर्ट 32 और मैक्सवेल 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों ने धांसू अंदाज में वापसी की। नियमित अन्तराल पर ऑस्ट्रेलिया ने अपने विकेट गंवाए। आरोन हार्डी ने 28 रन बनाकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को बचाया।
विकेट पतन से ऑस्ट्रेलियाई टीम का रन रेट गिर गया और अंततः स्कोर 9 विकेट पर 147 तक पहुँच पाया। हारिस रऊफ ने पाकिस्तानी टीम के लिए सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किये। उनके अलावा अब्बास अफरीदी ने 3 विकेट अपने नाम किये। सुफियान मुकीम ने 2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए बाबर आज़म और रिजवान शुरुआत अच्छी नहीं कर पाए। बाबर ने 3 और रिजवान ने 16 रन बनाए। उनके अलावा साहिबजादा फरहान भी 5 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। आगा सलमान अपना खाता तक नहीं खोल पाए और पाक टीम मुश्किल स्थिति में आ गई।
इस समय उस्मान खान ने क्रीज पर खड़े होकर रन बनाए और अर्धशतक जमा दिया। वह 52 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में इरफ़ान खान ने उम्मीदें जगाई और क्रीज पर अंत तक खड़े रहे लेकिन सामने विकेट गिरते चले गए। इरफ़ान ने नाबाद 37 रन बनाए। दो गेंद शेष रहते पाक टीम 134 पर आउट हो गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया, सीरीज में एक मैच और है। स्पेंसर जॉनसन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications