World Cup 2023 Final: फाइनल से पहले खौफ में ऑस्ट्रेलियाई टीम, पैट कमिंस को खाए जा रही इस बात की चिंता

फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान को खाए जा रही ये बड़ी चिंता,

India vs Australia Final World Cup 2023: वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट के फाइनल के लिए मंच तैयार है। इस महामुकाबले में रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत टूर्नामेंट में अजेय है, उसने अब तक अपने सभी 10 मैच जीते हैं, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया भी सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अहमदाबाद पहुंची है। हालांकि, कप्तान पैट कमिंस को दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में लाखों की संख्या में आने वाले भारतीय क्राउड को लेकर चिंता सता रही है।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा है कि जब उनकी टीम रविवार को भारत के खिलाफ फाइनल खेलेगी तो वह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्राउंड को शांत कराना चाहेंगे। वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में पैट कमिंस और रोहित शर्मा की टीम आमने-सामने होने को तैयार है। दोनों टीमें प्रभावशाली जीत के साथ टूर्नामेंट में आ रही हैं।

pat cummins

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कमिंस ने कहा कि, भारत के खिलाफ खेलना काफी दिलचस्प होगा और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक पूरी तरह से घरेलू टीम के सपोर्ट में होंगे। पैट कमिंस ने अहमदाबाद में प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, 'भारत के खिलाफ यह शानदार होने वाला है। क्राउड उनके साथ होगी, और वे शानदार क्रिकेट भी खेल रहे हैं।'

ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कम स्कोर वाले रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराया है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ 212 रनों पर समेटने में बड़ी भूमिका निभाई। कमिंस ने कहा कि नई गेंद की साझेदारी एक बार फिर महत्वपूर्ण होने वाली है, क्योंकि स्टार्क और हेजलवुड ने विश्व कप 2023 के शुरुआती ओवरों में पावरप्ले के ओवरों में भारत के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

कमिंस ने कहा कि, 'जिस तरह से स्टार्क ने गेंदबाजी की वह अच्छी थी। उनके और जोश हेजलवुड के बीच शुरुआती साझेदारी महत्वपूर्ण होगी।' कप्तान ने आखिर में कहा कि, 'भारत ने निश्चित रूप से इस विश्व कप में बहुत अच्छा खेला है। क्राउड का उनके लिए एकतरफा सपोर्ट होगा और उन्हें चुप कराना संतोषजनक होगा।'

भारत पहले ही लीग फेज के टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को एक बार हरा चुका है। विश्व कप 2023 के अपने पहले मैच में, ऑस्ट्रेलिया भारत के स्पिनरों का मुकाबला करने में विफल रहा और केवल 199 रन पर आउट हो गया। आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने भारत को परेशानी में डाल दिया। भारत ने खेल की शुरुआत में ही तीन विकेट खो दिए, लेकिन फिर विराट कोहली और केएल राहुल ने मिलकर भारत को संकट से बाहर निकाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+