ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को चटाई धूल, नाथन लायन की घातक गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार खेल दिखाते हुए वेस्टइंडीज को हरा दिया सीरीज में मेजबान टीम ने बढ़त हासिल की है। अब एक मुकाबला और खेला जाना है।

Australia beat West Indies: घरेलू मैदानों पर ऑस्ट्रेलिया की टीम को पराजित करना किसी भी टीम के लिए आसान काम नहीं होता है। ऑस्ट्रेलिया का एकतरफा राज वहां देखा जाता है। कुछ ही मौके ऐसे आए हैं जब किसी विदेशी टीम ने टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम को हराया हो। ज्यादातर मौकों पर ऑस्ट्रेलिया को ही जीत मिलती है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी कुछ ऐसा ही देखा गया। ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। नाथन लायन ने धाकड़ गेंदबाजी करते हुए पांचवें दिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 6 विकेट झटके।

नाथन लायन ने की खतरनाक गेंदबाजी

नाथन लायन ने की खतरनाक गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया की टीम के इस अनुभवी स्पिनर ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को काफी परेशानी में डाला। पांचवें दिन के खेल में वेस्टइंडीज को जीतने के लिए 306 रन चाहिए थे। 3 विकेट पर 192 रनों के स्कोर से आगे खेलते हुए विंडीज टीम अपनी दूसरी पारी में 333 रन बनाकर सिमट गई। क्रैग ब्रैथवेट ने 110 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रोस्टन चेज के बल्ले से भी 55 रन आए। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी ध्वस्त करने का क्रेडिट नाथन लायन को जाता है। उन्होंने 6 विकेट लेते हुए मैच अपनी टीम की झोली में डाल दिया।

मैच में ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ बैटिंग

मैच में ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ बैटिंग

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मैच में शुरू से ही अपनी मजबूती दिखाते हुए बल्लेबाजी में कमाल किया। कंगारुओं ने पहली पारी 4 विकेट पर 59 रन बनाकर घोषित कर दी। मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने दोहरे शतक जमाए। लाबुशेन 204 रन बनाकर आउट हो गए। स्टीव स्मिथ 200 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके बाद वेस्टइंडीज टीम पहली पारी में 283 रन बनाकर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 2 विकेट पर 182 रन बनाकर घोषित कर दी। लाबुशेन ने एक बार फिर से शतक जड़ते हुए नाबाद 104 रन बनाए। (Photo: Twitter)

वेस्टइंडीज की खराब गेंदबाजी

वेस्टइंडीज की खराब गेंदबाजी

मुकाबले में वेस्टइंडीज की गेंदबाजी खराब रही। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने मेहमान गेंदबाजों को काफी कम मौके दिए और रन भी तेजी से बनाए। दोनों पारियों में विंडीज टीम को कुल 6 विकेट मिले। इस तरह गेंदबाजी खराब रही। सीरीज में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम अब आगे हो गई है। अगले मैच में वेस्टइंडीज पर निश्चित रूप से दबाव रहेगा। (Photo: Twitter)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+