AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट से 1 दिन पहले की प्लेइंग 11 घोषित, कीवियों की बढ़ी परेशानी

Australia vs New Zealand: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 29 फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले का आगाज वेलिंगटन में होना है। ऑस्ट्रेलिया ने मैच से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। कीवी टीम की प्लेइंग 11 टॉस पर सामने आएगी।

टॉप ऑर्डर में स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा टीम के लिए ओपन करेंगे। डेविड वॉर्नर के संन्यास के बाद स्मिथ को बतौर ओपनर खिलाने का फैसला लिया गया है। विंडीज के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए स्मिथ ने एक अच्छी पारी खेली थी।

australia team

मिडिल ऑर्डर में ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरन ग्रीन और मिचेल मार्श खेलने वाले हैं। कीवी टीम की परेशानी सीरीज से पहले ही बढ़ गई है। डेवोन कॉनवे अपने अंगूठे में चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड की टीम के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं हो सकता है।

हाल ही में न्यूजीलैंड की टीम ने टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को हराया है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में न्यूजीलैंड की टीम इस समय पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम नम्बर दो पर है और भारतीय टीम फ़िलहाल दूसरे नम्बर पर है। ऑस्ट्रेलिया अपनी स्थिति सुधारने का प्रयास करेगा।

कीवी टीम में डेवोन कॉनवे की जगह हेनरी निकोल्स को शामिल किया गया है। उन्होंने टीम को जॉइन कर लिया आयर ट्रेनिंग सेशन में भी हिस्सा लिया। केन विलियमसन और रचिन रविन्द्र की धाकड़ फॉर्म न्यूजीलैंड के लिए एक प्लस पॉइंट माना जा सकता है।

पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिच स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+