'मैं खुद दे देता हूं अपना विकेट', 200 करने के बाद कुछ इस अंदाज में चलते बने मार्नस लाबुशेन

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में मार्नस लाबुशेन ने पर्थ में बेहतरीन दोहरा शतक लगाया। इस टेस्ट डबल सेंचुरी के बाद वे खुद ही की चूक से अपना विकेट गंवाकर अफसोस मनाते दिखे।

ऑस्ट्रेलिया इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ पर्थ टेस्ट में पूरी तरह से हावी है जहां पर मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ दोनों ने डबल सेंचुरी जड़ी है। लाबुशेन ने स्मिथ से काफी पहले यह दोहरा शतक पूरा कर लिया था। वे अपनी पारी के दौरान कभी भी असहज दिखाई नहीं दिए और जब वे डेविड वार्नर का विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9 रन था लेकिन उन्होंने उस्मान ख्वाजा और फिर स्टीव स्मिथ के साथ जबरदस्त साझेदारियां की। स्मिथ के साथ उन्होंने 251 रन जोड़े और इस प्रक्रिया में भी एक बार भी अपना विकेट गंवाते नहीं दिखे लेकिन जब उन्होंने अपना धैर्य खोया तो इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा।

लाबुशेन का विकेट पार्टटाइमर क्रेग ब्रेथवेट को मिला

लाबुशेन का विकेट पार्टटाइमर क्रेग ब्रेथवेट को मिला

ऐसा लगा था कि मार्नस लाबुशेन अगर खुद अपना विकेट नहीं देते तो कैरेबियाई गेंदबाजों में कोई भी ऐसा नहीं था जो इस बल्लेबाज को आउट कर पाता। मजेदार बात यह है कि मुख्य वेस्टइंडीज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले लाबुशेन का विकेट पार्टटाइमर क्रेग ब्रेथवेट को मिला। सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि लाबुसेन एक बहुत बड़ी पारी खेलने से चूक गए और साथ ही उनके तारीफ भी की जा रही है कि उन्होंने आउट होने से पहले बड़ी पारी खेली।

सहानुभूति और तारीफें दोनों जाहिर की

सहानुभूति और तारीफें दोनों जाहिर की

यह दूसरे दिन लंच से पहले का ओवर था जब उन्होंने गेंद को खेलने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए और विकेट के पीछे कैच थमा बैठे। उनको पता था कि उन्होंने गलती कर दी है जिसके चलते दोहरा शतक लगाने के बावजूद उन्होंने भयंकर निराशा का प्रदर्शन किया। वे अंदाजा लगा चुके थे कि उन्होंने विपक्षियों को अपना विकेट गिफ्ट कर दिया है। जब वे पवेलियन लौटे तो वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के दर्शक खड़े होकर ताली बजा रहे थे जिससे पता चलता है कि उनकी पारी कितनी बेहतरीन रही और इस दौरान लोगों ने उनके लिए सहानुभूति और तारीफें दोनों जाहिर की है।

आप यहां वीडियो में देख सकते हैं कि लाबुशेन कैसे आउट हुए। इस दौरान उनकी पत्नी भी अपने न्यू बोर्न बेबी के साथ इस मुकाबले को देख रहीं थीं।

यहां देखें वीडियो-

जहां तक ऑस्ट्रेलिया की बात है तो उन्होंने 152.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 598 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की। स्टीव स्मिथ ने 311 गेंदों पर नाबाद 200 रनों की पारी खेली जिसमें 16 चौके लगाए गए और ट्रेविस हेड अपने शतक से चूक गए। उन्होंने 95 गेंदों पर 99 रनों की पारी खेली और उनका विकेट भी गिरा जो ब्रेथवेट को मिला। तो देखा जाए गेंदबाजों में पार्ट टाइमर क्रेग ब्रेथवेट काफी भाग्यशाली साबित हुए जिन्होंने 12.4 ओवर में 65 रन देकर दो विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+