AUS vs WI: वेस्टइंडीज के सिक्योरिटी गार्ड ने ऑस्ट्रेलिया में मचाई तबाही, पहले ही टेस्ट में झटके इतने विकेट
AUS vs WI: एडिलेड टेस्ट मैच अपने दूसरे दिन के खेल में ही निर्णायक मोड़ पर आ खड़ा हुआ। ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली पारी में 283 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई और वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए स्टम्प्स तक 6 विकेट गंवा दिए।
दूसरे दिन के खेल में ट्रेविस हेड ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजी आक्रमण का टिककर सामना किया। हेड ने क्रीज पर रहने के दौरान लगातार शॉट जड़े। इससे विंडीज टीम के गेंदबाजों के ऊपर दबाव आया और ऑस्ट्रेलिया के रन बने।

ट्रेविस हेड ने एक तेज शतक जमा दिया। वह 134 गेंद में 119 रन बनाकर आउट हो गए। ख्वाजा दूसरे सबसे बड़े स्कोरर रहे। उन्होंने 45 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी छोड़ क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी ने तबाही मचा दी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को परेशान कर दिया।
सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर चुके शमार जोसेफ अपना पहला ही टेस्ट खेल रहे थे। इस दौरान उन्होंने पहले दिन आते ही स्टीव स्मिथ को आउट कर दिया था। इसके बाद वह रुके नहीं और अपने डेब्यू टेस्ट को यादगार बना दिया। दूसरे दिन उन्होंने 5 विकेट हॉल प्राप्त कर इतिहास रच दिया। विंडीज ने 15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को उनके मैदान पर ऑल आउट कर दिया।
हालांकि दूसरी पारी में खेलते हुए वेस्टइंडीज की टीम भी बेहतरीन बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और एक के बाद एक विकेट गंवाए। हेजलवुड ने तबाही मचाते हुए 4 विकेट हासिल किये। ग्रीन और नाथन लायन को 1-1 विकेट हासिल हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में जीत की तरफ बढ़ रही है। मुकाबला तीसरे दिन समाप्त होता दिख रहा है। विंडीज का स्कोर 6 विकेट पर 73 रन था। अब भी मेहमान टीम मेजबान टीम से 22 रन पीछे है। ऐसे में कहा जा सकता है कि मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत लेगी।












Click it and Unblock the Notifications