AUS vs SA: 22 साल के कूपर कोनोली ने रचा इतिहास, 33 साल बाद हुआ ये करिश्मा
AUS vs SA, Cooper Connolly: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में रविवार का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। युवा स्पिनर कूपर कोनोली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो 33 साल में कोई ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नहीं कर सका था। कूपर कोनोली ने गेंद से कमाल का प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया को यादगार जीत दिला दी।
कूपर कोनोली ने रचा इतिहास (AUS vs SA, Cooper Connolly)
ग्रेट बैरियर रीफ एरेना (मैकाय) में खेले गए मैच में कॉनॉली ने 5 विकेट झटके और दक्षिण अफ्रीका की कमर तोड़ दी। उन्होंने टोनी डी ज़ॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, कॉर्बिन बॉश और केशव महाराज को पवेलियन भेजा। जैसे ही महाराज का विकेट गिरा कूपर कोनोली का नाम इतिहास में दर्ज हो गए। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में पांच विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर बन गए। 1992 में दोनों टीमों के बीच पहला वनडे हुआ था और अब 33 साल बाद यह कारनामा हुआ।

बल्ले से भी ऑस्ट्रेलिया ने किया कमाल
इसके अलावा वह दूसरे ऑस्ट्रेलियाई लेफ्ट-आर्म स्पिनर बने जिन्होंने वनडे में पांच विकेट लिए। उनसे पहले माइकल क्लार्क ने 2004 में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट लिए थे। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भी खूब आग उगली। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 431/2 का विशाल स्कोर बनाया। ट्रेविस हेड ने 103 गेंदों में 142 रन ठोके, जबकि कप्तान मिचेल मार्श ने 106 गेंदों पर शतक जड़ा।
साउथ अफ्रीका को मिली शर्मनाक हार
कैमरून ग्रीन ने मात्र 55 गेंदों में नाबाद 118 रन बना डाले। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 6 चौके जड़े। एलेक्स केरी ने भी 37 गेंदों में नाबाद 50 रन का योगदान दिया। 432 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम बिखर गई। शुरू से ही विकेट गिरते रहे। एडेन मार्कराम और रयान रिकेलटन जल्दी आउट हो गए। नतीजा यह हुआ कि पूरी टीम सिर्फ 155 रन पर सिमट गई।












Click it and Unblock the Notifications