AUS vs SA: पहले 'बेबी डिविलियर्स' ने काटा गदर, फिर मैक्सवेल ने मचाई तबाही, ऑस्ट्रेलिया को मिली यादगार जीत
AUS vs SA 3rd T20 Highlights: ग्लेन मैक्सवेल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उन्हें क्यों टी-20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक फिनिशर माना जाता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज़ में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। यह मैच शुरू से लेकर आखिरी ओवर तक दर्शकों के लिए रोमांच से भरपूर रहा।
बेवी एवी डिविलियर्स ने जड़ा अर्धशतक (AUS vs SA 3rd T20 Highlights)
साउथ अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए। बेवी एवी डिविलियर्स के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस महज 26 गेंदों में एक चौके और छह छक्के की मदद से 56 रन ठोक दिए। टीम की शुरुआत धीमी रही, लेकिन रीज़ा हेंड्रिक्स (45 रन) और एडेन मार्करम (38 रन) ने बीच के ओवरों में तेजी दिखाई। जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका ने एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

साउथ अफ्रीका ने बनाए इतने रन
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम ज़म्पा और मार्कस स्टोइनिस ने किफायती गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। अंत में डेविड मिलर के कुछ शानदार शॉट्स की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 173/7 का स्कोर खड़ा किया। 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दमदार शुरुआत की। कप्तान मिचेल मार्श ने आक्रामक अंदाज़ अपनाते हुए 37 गेंदों में 54 रन की पारी खेली।
मैक्सवेल का दिखा पुराना अंदाज
मार्श ने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया और गेंदबाजों को खुलकर निशाना बनाया। हालांकि, उनकी विकेट गिरने के बाद टीम पर दबाव बढ़ गया। बीच के ओवरों में लगातार विकेट गिरने के कारण मैच साउथ अफ्रीका के पक्ष में जाता दिख रहा था। ऐसे समय पर क्रीज़ पर आए ग्लेन मैक्सवेल। उन्होंने आते ही अपने इरादे साफ कर दिए। पहले कुछ गेंदों पर सेट होने के बाद उन्होंने तूफानी अंदाज़ में छक्कों की बरसात शुरू कर दी।
मैक्सवेल ने बनाए 36 गेंदों में नाबाद 62 रन
मैक्सवेल ने 36 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनकी पारी का स्ट्राइक रेट 172.22 रहा, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का सबूत है। उन्होंने आखिरी ओवर में लगातार बड़े शॉट लगाते हुए टीम को जीत दिलाई। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज लुंगी एनगिडी और कोर्बिन बॉश ने कड़ी मेहनत की और शुरुआती ओवरों में अच्छी गेंदबाजी भी की, लेकिन मैक्सवेल के सामने उनकी सारी रणनीतियां बेअसर रहीं।












Click it and Unblock the Notifications