AUS vs PAK: पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए ऑस्ट्रेलिया तैयार, टीम का ऐलान, धुरंधरों की भरमार
Australia vs Pakistan, 1st Test: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया गया है। चोट के कारण एशेज सीरीज नहीं खेलने वाले नाथन लियोन की टीम में वापसी हो गई है। पाकिस्तान के खिलाफ नाथन लियोन स्पिन विभाग को संभालते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने इस गेंदबाज के अनुभव को फायदा मिलना तय है।
वॉर्नर के लिए आखिरी टेस्ट सीरीज: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे। इन दोनों ही देश के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के तीसरे यानी कि अंतिम मुकाबले में डेविड वॉर्नर अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे। डेविड वॉर्नर का टेस्ट करियर शानदार रहा है। ऐसे में वह पाकिस्तान के खिलाफ अपने करियर के इस आखिरी मैच में भी बल्ले से दमखम दिखना चाहेंगे।

14 दिसंबर को पहला मैच: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 14 दिसंबर से पर्थ में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था। पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वॉइंट्स टेबल में अभी नंबर वन पर बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश पाकिस्तान के खिलाफ इस सीरीज को जीतकर अपने आप को बेहतर पोजीशन में बना रखने की होगी।
पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, लांस मॉरिस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और डेविड वार्नर।
टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम: शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन अली, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नोमान अली, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।












Click it and Unblock the Notifications